#TooMuch: 2 सुपरफ्लॉप से इनका दिमाग OUT...डायरेक्टर को कहा बंदर!
बॉलीवुड में कुछ लोग ऐसे हैं जो अपने सीनियर होने का इतना ज़्यादा फायदा उठा लेते हैं कि पूछिए ही मत। उन लोगों में शामिल हैं ऋषि कपूर। जिनसे ये पच ही नहीं पा रहा है कि रणबीर कपूर बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप कैसे हो रहे हैं।
ले देकर उन्होंने सारा इलज़ाम डाला है डायरेक्टर पर। गौरतलब है कि जग्गा जासूस और बॉम्बे वेलवेट रणबीर कपूर की ही नहीं, बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक है।

अब अनुराग कश्यप (बॉम्बे वेलवेट) और अनुराग बसु (जग्गा जासूस) पर गुस्सा निकालते हुए ऋषि कपूर का कहना है कि इन दोनों को बड़े बजट की फिल्म बनाने देने का मतलब है कि बंदर को खिलौना दे दो तो वो पागल हो जाता है।
दोनों अनुराग के साथ यही हुआ। इनको छोटे बजट की फिल्में बनाने की आदत है। तो जब बड़ा बजट मिला तो ये संभाल नहीं पाए। हालांकि ऐसा अकसर होता है। ये सब ऋषि कपूर ने कहा नेहा धूपिया के शो नो फिल्टर नेहा पर।
नेहा ने ऋषि कपूर से कहा कि 60 सेकंड के लिए अनुराग पर बात करिए। ऋषि कपूर ने पूछा कौन? एक तो कश्यप था जिसने बॉम्बे वेलवेट बनाई। उसका ओर छोर नहीं था। हालांकि उसने गैंग्स ऑफ वसेपुर बढ़िया बनाई थी।
फिर एक बासु था जिसने गज्जा जासूस या जग्गा जासूस क्या तो कुछ बनाया। हालांकि पहले उसने भी बर्फी जैसी शानदार फिल्म बनाई थी। ये दोनों ही पैसा मिला तो अपनी फिल्म में ऐसा घुस गए कि फिल्म ही नहीं बन पाई। खैर ऐसा होता है। किसी का भी रिकॉर्ड 100 प्रतिशत नहीं होता।
खैर ऋषि कपूर ने और भी काफी बड़ी बड़ी बातें बोली हैं अपनी किताब में। एक झलक आपकी याद ताज़ा करने के लिए


Click it and Unblock the Notifications


