60 साल का हुआ बॉलीवुड का लविंग मजनूं

एक बार एक टीवी चैनल के विक्रेता ने कहा था कि आज भी जब टीवी पर बॉबी और सागर जैसी फिल्में प्रसारित होती हैं तो उसकी टीआरपी किसी भी नयी पिक्चर से ज्यादा होती है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है लोग किस कदर अपने इस सितारे को प्यार करते हैं। नायक, कॉमेडी, चरित्र रोल निभाकर तो ऋषि कपूर ने लोगों को अपना मुरीद बनाया ही है लेकिन इस साल प्रदर्शित हुए करन जौहर की हिट फिल्म अग्निपथ में खलनायक की भूमिका निभाकर ऋषि कपूर ने यह साबित कर दिया कि अभिनय उनके खून में है, जो हर आकार ले सकता है। भले ही बॉलीवुड में ऋषि जी को नंबर वन पोजिशन नहीं मिली लेकिन वो उन खुशकिस्मत कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने अपने अभिनय करियर में हर दौर की टॉप अभिनेत्रियों के साथ काम किया।
एक साक्षात्कार में चिंटू जी ने कहा था कि वह अपने फिल्मी करियर से काफी खुश हैं। उन्हें अपने करियर ग्राफ को देखकर बहुत खुशी होती है। उन्होंने कहा कि दर्शक उन्हें इस उम्र में भी काफी प्यार करते हैं, इस बात के लिए वो लोगों का आभार व्यक्त करते हैं। ऋषि कपूर आज अपने बेटे रणबीर कपूर के काम से बहुत खुश हैं, उनका मानना है कि उनका बेटा उनसे अच्छा कलाकार है।
जबकि उनके बेटे रणबीर कपूर का कहना है कि उनके पापा इज ग्रेट मैन..वो दुनिया के सबसे अच्छे पापा है। वो जो भी रोल करते हैं उसमें वो कमाल लगते है। फिलहाल ऋषि कपूर के जन्मदिन पर वनइंडिया भी उन्हें बहुत सारी शुभकामनाएं देता और उम्मीद करता है ऋषि जी के अभिनय का यह सफर बदस्तूर जारी रहेगा और वो हमेशा अपने मस्तमौला अंदाज में हमारे बीच यूं ही मौजूद रहेंगे।
आप भी अपने इस फेवरिट सितारे को हमारे जरिये जन्मदिन की बधाई दे सकते हैं। अपनी शुभकामनाएं नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications