नस्लभेद: ऋषि कपूर ने खोली ब्रिटिश एयरलाइंस की पोल, कभी सफर ना करने की दी नसीहत
ऋषि कपूर बॉलीवुड के उन अभिनेताओं मे से है जो अपनी बात को खुलकर कहने में नहीं चूकते है फिर वो चाहे किसी को कितनी ही बुरी क्यों ना लग जाए। बता दें कि ऋषि कपूर ने हाल ही में मुल्क फिल्म से फ्री होकर ट्विटर पर समय गुजारना शुरु कर दिया है। सबसे पहले उन्होने ब्रिटिश एयरलाइंस पर हमला बोल दिया है। बता दें कि ऋषि कपूर ने कहा कि ब्रिटिश एयरलाइंस नस्लभेदी है और हम सबको इससे सफर करना बंद कर देना चाहिए।
उन्होने बताया कि 22 जुलाई को एक भारतीय कपल बर्लिन से लंदन के लिए ब्रिटिश एयरवेज में यात्रा कर रहा था और उनका एक छोटा सा बच्चा रो रहा है था।

उस बच्चे के रोने की वजह से उस भारतीय कपल को फ्लाइट के नीचे उतार दिया गया। बता दें कि इस बात गुस्साए ऋषि कपूर ने कहा कि उनके साथ भी दो बार इस तरह का व्यवहार हो चुका है।
क्या हम सिर्फ इसीलिए बने है कि इस तरह का व्यवहार बर्दास्त करेंगे और चुपचाप रहेंगे। उनका कहना है कि मै तो कभी ब्रिटिश एयरवेज से यात्रा नहीं करुंगा और आप लोगों को भी बंद कर देनी चाहिए।
ऋषि कपूर ने कहा कि अगर आपको यात्रा करनी है तो जेट एयरवेज और एमिरात्स से आप सफर कर सकते है। हाल ही में अभिनेता फिल्म में नजर आए है जो कि हाल ही में रिलीज हुई है।
उनकी इस फिल्म में उनके अभिनय को लेकर काफी ज्यादा तारीफ हो रही है और लोगों को फिल्म काफी ज्यादा पसंद आ रही है।
इस फिल्म का सब्जेक्ट लोगो के दिलों पर घर कर गया है और अनुभव सिन्हा जो फिल्म के निर्देशक है उन्होने काफी अच्छी तरह से कहानी बयान की है। फिल्म में उनके साथ लीड रोल में तापसी पन्नू नजर आई है जिन्होने फिल्म में धमाकेदार अभिनय किया है।


Click it and Unblock the Notifications