..................... ऋषि कपूर के भाई राजीव कपूर का निधन | Rishi Kapoor's brother Rajiv Kapoor passes away due to cardiac arrest, Neetu Kapoor pays her condolences - Hindi Filmibeat

ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन, नीतू कपूर ने शोक जताया

कपूर खानदार पर फिर से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शोमैन राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर ने आज आखिरी सांसे लीं। बॉलीवुड एक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें दिल का दौरा आया, जिसके बाद उनके भाई रणधीर कपूर उन्हें चेंबूर स्थित अस्पताल ले गए थे। वहां, अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि राजीव कपूर तीनों भाई- रणधीर कपूर, ऋषि कपूर के बाद सबसे छोटे थे। पिछले साल अप्रैल में ऋषि कपूर ने दुनिया से अलविदा लिया था, वहीं अब एक साल के अंदर ही राजीव कपूर सबको हमेशा के लिए छोड़ गए।

rajiv kapoor

नीतू कपूर ने एक तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम पर शोक जताया है। वहीं, रणधीर कपूर ने भाई की मृत्यु की पुष्टि करते हुए कहा, 'मैंने अपने सबसे छोटे भाई राजीव को खो दिया। डॉक्टर ने पूरी कोशिश की पर वह उसे बचा नहीं पाए।'

राजीव कपूर 58 वर्ष के थे। उन्होंने राज कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से साल 1985 में डेब्यू किया था। इसके बाद वह कुछ ही फिल्मों में नजर आए थे। फिर बतौर निर्देशक उन्होंने ऋषि कपूर की हिट फिल्म 'प्रेम ग्रंथ' बनाई। वहीं, बतौर निर्माता आ अब लौट चले, प्रेम ग्रंथ और हिना जैसी फिल्मों से जुड़े थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X