..................... Rishi Kapoor's birth anniversary: Riddhima Kapoor unveils the poster of his final film Sharmaji Namkeen, thanks Paresh Rawal for completing the film - Hindi Filmibeat

ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज- 'शर्माजी नमकीन', रिद्धिमा कपूर ने लिखा खास पोस्ट

ऋषि कपूर की जन्मतिथि के मौके पर, रिद्धिमा कपूर ने अपने पिता की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' के पोस्टर को रिलीज किया है। साथ ही रिद्धिमा ने एक पोस्ट डालते हुए फिल्म को पूरा करने के लिए परेश रावल को धन्यवाद दिया है। बता दें, ऋषि कपूर इस फिल्म की आधी शूटिंग कर चुके थे। उनके निधन के बाद परेश रावल ने फिल्म को पूरा किया।

एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और मैकगफिन पिक्चर्स प्रोडक्शन की इस फ़िल्म का निर्देशन डेब्यू निर्देशक हितेश भाटिया ने किया है। फिल्म रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, हनी त्रेहान, अभिषेक चौबे द्वारा निर्मित और कासिम जगमगिया द्वारा सह-निर्मित है।

Sharmaji Namkeen

फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए रिद्धिमा कपूर और निर्माता फरहान अख्तर ने लिखा- "हमें एक बहुत ही खास फिल्म 'शर्माजी नमकीन' का पोस्टर पेश करते हुए गर्व हो रहा है, जिसमें हिंदी फिल्म उद्योग में सबसे प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक श्रीमान ऋषि कपूर है, जिनके अद्वितीय काम और शानदार करियर को हमेशा संजो कर रखा जाएगा। उनके प्यार, सम्मान और याद के प्रतीक के रूप में और उनके लाखों प्रशंसकों को उपहार के रूप में, उनकी अंतिम फिल्म का पहला लुक रिलीज़ किया गया है।"

उन्होंने आगे लिखा- "श्री परेश रावल को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने ऋषि-जी द्वारा निभाए गए उसी करैक्टर को चित्रित करने का संवेदनशील कदम उठाने की सहमति देकर फिल्म को पूरा किया है। एक्सेल एंटरटेनमेंट और मैकगफिन पिक्चर्स द्वारा निर्मित, नवोदित हितेश भाटिया द्वारा निर्देशित, यह फिल्म एक प्यारे 60 वर्षीय व्यक्ति की कहानी है।"

इस फिल्म को लेकर परेश रावल ने कहा- "यह किरदार निभाना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी का काम था। मुझे पता था कि मुझे यह किरदार बहुत ही शिष्टता के साथ निभाना होगा। इसको लेकर कोई लापरवाही नहीं की जा सकती थी। मैंने इतनी बेहतरीन पटकथा काफी लंबे समय के बाद पढ़ी है। यदि ऋषि साहब पूरी फिल्म के दौरान होते तो उन्होंने एक यादगार किरदार निभाया होता। एक दर्शक होने के नाते मैं कह सकता हूं कि यह मेरा नुकसान है कि वह शूटिंग पूरी नहीं कर सके।""

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X