ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार के लिए रणबीर की गुज़ारिश, मुंबई पुलिस ने जारी की 20 लोगों की लिस्ट

ऋषि कपूर की अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है और उनकी बेटी रिद्धिमा साहनी उनके अंतिम दर्शन नहीं कर पाएंगी। रणबीर कपूर की गुज़ारिश पर मुंबई पुलिस ने 20 लोगों की लिस्ट जारी की है।

ये 20 लोग ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। इन 20 लोगों के नाम इस प्रकार हैं - नीतू कपूर, रीमा जैन, मनोज जैन, अरमान जैन, आदर जैन, अनीसा जैन, राजीव कपूर, रणधीर कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर, बिमल पारेख, नताशा नंदन, अभिषेक बच्चन, डॉक्टर तरंग, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी, जय राम राहुल रवैल और रोहित धवन।

rishi-kapoor-antim-sanskaar-final-rites-to-be-attended-by-20-people-see-list

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा साहनी ने सुबह ही गृह मंत्रालय से दिल्ली से मुंबई जाने की परमिशन मांगी थी। वो प्राईवेट जेट से अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होना चाहती थी लेकिन उन्हें परमिशन नहीं मिली।

हालांकि गृह मंत्रालय ने उन्हें सड़क के रास्ते से मुंबई जाने की इजाज़त दे दी थी। लेकिन फिर भी रिद्धिमा अपने पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X