ऋषि कपूर-इरफान को दिल्ली-मुंबई पुलिस की तगड़ी सलामी- तुमको याद रखेंगे गुरु हम, आज रुलाया भी खूब
साल 2020 सिनेमा को ये दिन दिखाएगा? ये सवाल अब जहन में नहीं आ रहा है। वजह ये है कि इरफान खान के निधन के झटके से अभी लोग संभले ही नहीं कि ऋषि कपूर के मौत की खबर पर खबरें बनाई जा रही हैं। दो दिन में दो दिग्गज कलाकार का जाना किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। दोनों कैंसर की बीमारी से सालों से जूझ रहे थे।
ऐसे में बुधवार 29 अप्रैल को जब सब इरफान खान को श्रद्धांजलि दे रहे थे, तभी देर रात ऋषि कपूर के अस्पताल में गंभीर हालत होने की खबर आई। गुरुवार 30 अप्रैल को सुबह उनका निधन हो गया। सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई ट्वीट किए गए।

लेकिन इस बीच मुंबई और दिल्ली पुलिस ने जिस तरह दो सुपरस्टार ऋषि कपूर और इरफान को उन्हीं की फिल्मों के जरिए श्रद्धांजलि दी है, वो देख आपकी आंखें भर आयेंगी। ऋषि कपूर के मशहूर सांग के साथ इरफान के डायलॅाग। याद रखेगा बॅालीवुड। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया है दोनों के लिए- ये दिल तुमने बहलाया भी खूब और रुलाया भी खूब..


Click it and Unblock the Notifications