W.O.W. 26 साल बाद....साथ लौट रहे हैं दो सुपरस्टार...एक धमाकेदार फिल्म में!
अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर एक ज़माने में साथ की मिसाल थे। दोनों जिस भी फिल्म में साथ आए, उनकी जोड़ी ने कमाल किया है। और अब ये कमाल की जोड़ी एक बार फिर साथ दिखाई दे सकती है।
कभी कभी बॉलीवुड में दो स्टार्स को एक साथ देखने की आदत हो जाती है। और फिर जब ये साथ छूटता है तो फैन्स इस जोड़े को बहुत मिस करते हैं। बॉलीवुड में दो हीरो की केमिस्ट्री को हमेेशा सराहा जाता है।
जय - वीरू से लेकर राम लखन तक दो हीरो ने हमेशा बॉलीवुड का प्यार पाया है। ऐसी ही एक जोड़ी थी अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की। दोनों जब भी साथ आते थे तहलका मचा देते थे। और अब 26 साल बाद दोनों साथ लौट रहे हैं।

ओह माय गॉड डायरेक्टर उमेश शुक्ला अपनी फिल्म ऑल इज़ वेल के फ्लॉप होने के बाद, अब एक नए सिरे से नए प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर चुके हैं। 102 नॉट आउट नाम की इस फिल्म के लिए उमेश शुक्ला ने एक साथ ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन को अप्रोच किया है।
ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन ने एक साथ कुली, अमर अकबर एंथनी, नसीब और कभी कभी जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है। वो अमिताभ बच्चन के छोटे भाई बनकर बेस्ट लगते थे।
[तगड़ा Rumor: एक फिल्म और सुपरस्टार्स चार...कभी नहीं बनेगी ये फिल्म!]
साथ में दोनों 1991 में अजूबा नाम की फिल्म में दिखे थे। हाल ही में ऋषि कपूर ने अपनी आटोबायोग्राफी में कई खुलासे किए थे, जिनमें अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान के पापा सलीम खान तक शामिल थे।
पढ़िए ऋषि कपूर के शानदार खुलासे -


Click it and Unblock the Notifications