कैटरीना के नाम से ही उबल पड़े ऋषि कपूर, जर्नलिस्ट को कहा IDIOT
[बॉलीवुड न्यूज] रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर कैटरीना कैफ को कुछ खास पसंद नहीं करते, यह तो साफ है। लेकिन कैट का नाम सुनते ही ऋषि कपूर का यूं आगबबूला हो जाना कुछ अजीब है।
जी हां, हाल ही मेंं, कैटरीना कैफ ने कपूर फैमिली के साथ डिनर किया। जहां रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रणधीर कपूर और कृष्णा कपूर(रणबीर की दादी) मौजूद रहीं। वहीं, इस फैमिली डिनर में ऋषि कपूर मिसिंग थे।
लिहाजा, जब इसी बारे में एक कार्यक्रम के दौरान ऋषि कपूर से पूछा गया तो उन्होंने अपना आपा खो दिया और कहा कि, 'मैं सिर्फ इतना जानता हूं कि मैं यहां क्यों आया हूं। आप मुझसे इस तरह का सवाल क्यों कर रही हैं, मैं ये बिल्कुल पसंद नहीं करता।'
पेड़ों के इर्द-गिर्द डांस करना चाहते हैं नवाजुद्दीन..क्या देंगे ऋषि कपूर को जवाब!
लेकिन ऋषि कपूर यहीं नहीं रूके, बल्कि उन्होंने जाते जाते महिला पत्रकार को स्टूपिड और इडियट तमगा भी दे डाला, और तंज कसते हुए कहा कि.. स्टूपिड सवाल पूछते हैं और खुद को जर्नलिस्ट कहते हैं..
Oooo..कैटरीना ने किया कपूर खानदान के साथ डिनर..ऋषि कपूर Missing
बहरहाल, अब कैटरीना का गुस्सा ऋषि कपूर मीडिया पर क्य़ों उतार रहे हैं, यह तो नहीं पता। लेकिन अब ये देखने वाली बात होगी कि ऋषि कपूर की नाराजगी पर रणबीर और कैटरीना क्या रिएक्शन देते हैं।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications


