..................... Rishi Kapoo want Ranbir Kapoor to get married and have some kids - Hindi Filmibeat

दादा बनना चाहते है ऋषि कपूर, बेटे रणबीर कपूर को दी शादी करने की सलाह, कौन होगी बहू ?

Recommended Video

Ranbir Kapoor's father Rishi Kapoor wants him to GET MARRIED soon । FilmiBeat

बॉलीवुड में स्टार किड्स और उनके पिता की दोस्ती को देखते ही बनती है और कई ऐसे सुपरस्टार्स है जो अपने बच्चों के साथ काफी अच्छी बॉंडिंग रखते है। ऐसे ही स्टार किड है रणबीर सिंह। जो कि अपने पिता ऋषि कपूर से काफी क्लोज रहते है। बता दें कि ऋषि कपूर अब ये चाहते है कि रणबीर कपूर शादी कर ले है और उनके बच्चे भी हो जाए।

जी हा ऋषि कपूर की तो कुछ ऐसी ही मंशा है कि रणबीर कपूर को शादी के बंधन में बंध जाना चाहिए और कुछ बच्चे पैदा करने चाहिए। बता दें कि ये बात ऋषि कपूर ने फिल्म 102 नॉट आउट के प्रमोशन के दौरान बोली थी।

rishi kapoor, ranbir kapoor, 102 not out, ऋषि कपूर, रणबीर कपूर, 102 नॉट आउट

एक सवाल पर उन्होने कहा कि वो एक लविंग पिता है और अपन बेटे से काफी प्यार भी करते है। ऋषि कपूर बताते है कि एक समय था कि वो अपने बेटे के साथ समय नहीं गुजार पाते थे और उसके कभी किसी बात के लिए रोका नही है और हमेशा से लिबर्टी दी है।

इसके अलावा वो कहते है कि वो अब अपने बेटे के साथ तो नहीं पर अपने पोते के साथ जरूर खेलना चाहते है और वो दादा बनना चाहते है। बता दें कि ऋषि कपूर ने इसी बात कहा कि अब रणबीर शादी करले और जल्दी से बच्चे पैदा करें ताकि वो दादा बन सकें।

दरअसल इस इवेंट में उनसे ये पूछा गया था कि आप एक पिता के रूप में कैसे है। आपने रणबीर कपूर की फिल्म संजू का टीजर तो कल देख ही लिया होगा। किस तरह से रणबीर कपूर ने अपने आप संजय दत्त के रोल में पूरी तरह से बदल लिया है।

फिल्म का टीजर कल से आज तक करीब डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसके अलावा इस टीजर को देखने के बाद लोगों की भी प्रतिक्रिया काफी अच्छी देखने को मिल रही है।

ऋृषि कपूर की फिल्म 102 नॉट आउट इन दिनो काफी चर्चा में चल रही है और इस फिल्मे ऋषि कपूर का एक अलग अवतार देखने को मिलने वाला है।

फिल्म में ऋषि ने एक 75 साल के बूढे का रोल किया है और उनके साथ अमिताभ बच्चन है जो कि फिल्म में 102 साल के बूढे का रोल कर रहे है। फिल्म मे बाप और बेटे की तीखी नोक झोंक दिखाई गई है और फिल्म पूरी तरह से उसी पर बेस्ड है।

फिल्म 4 मई को रिलीज हो रही है और लोगों को इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म का एक गाना बडुंबा काफी बड़ा हिट पहले ही हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X