ऋषि और नाना के साथ डिम्पल

उन्होंने कहा कि दोनों अभिनेताओं के साथ काम करने का अनुभव एकदम अलग है। डिम्पल ने बताया, "जब मुझे पता चला कि नाना के साथ काम करना है, तो मैं सहम गई। उनके साथ काम करना आसान नहीं है। उनके साथ काम करना चुनौती भरा है।" दोनों सबसे पहले वर्ष 1994 में प्रदर्शित फिल्म 'क्रांतिवीर' में नजर आए थे। फिल्म 'तुम मिलो तो सही' दो अप्रैल को प्रदर्शित होगी।
उधर, ऋषि कपूर के साथ काम करने के बारे में डिम्पल ने कहा,"ऋषि के साथ काम करने से एक ऊर्जा मिलती है। मैं उन्हें एटम बम समझती हूं। मैं उनके साथ आज के दौर में भी काम करने से बेहद खुश हूं।" गौरतलब है कि 70 के दशक में आई फिल्म 'बॉबी' में डिम्पल और ऋषि कपूर की जोड़ी काफी पसंद की गई थी।
actress अभिनेत्री ऋषि कपूर डिम्पल कपाड़िया नाना पाटेकर फिल्म बॉलीवुड bollywood dimple kapadia film nana patekar rishi kapoor


Click it and Unblock the Notifications