Rishabh Tandon Wife: रशियन बीवी संग करवाचौथ मनाने के बाद 35 साल के स्टार की मौत, विधवा होकर किया ये वादा

Rishabh Tandon Wife

Rishabh Tandon Wife: बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर और कंपोजर ऋषभ टंडन, जिन्हें उनके स्टेज नाम 'फकीर' से लोग पहचानते हैं उनका मंगलवार (21 अक्टूबर) की रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस खबर से संगीत जगत और उनके फैंस में शोक की लहर है।

ऋषभ ने अपने पहले म्यूज़िक एल्बम के बाद करीब 10 साल तक काम से ब्रेक लिया था। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार की देखभाल की और पिता का बिजनेस संभाला। साल 2020 में उन्होंने दोबारा संगीत की दुनिया में वापसी की और चार साल की मेहनत के बाद नए गाने बनाने शुरू किए।

ऋषभ टंडन की पत्नी ओलेस्या नेडोबेगोवा रूस की रहने वाली हैं। दोनों की मुलाकात उज्बेकिस्तान में एक शूटिंग के दौरान हुई थी और 2019 में उन्होंने शादी की थी। ऋषभ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके बीच भाषा और संस्कृति का अंतर था, लेकिन उनके प्यार ने इन सभी मुश्किलों को आसान बना दिया।

हाल ही में ऋषभ ने करवाचौथ के दिन पत्नी ओलेस्या के साथ तस्वीरें शेयर की थीं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ऋषभ टंडन के निधन ने उनके परिवार को झकझोर कर रख दिया है। उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर दिवगंत सिंगर के साथ कई तस्वीरे शेयर की। इसके बाद उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'मेरे पास शब्द नहीं है, तुमने मुझे छोड़ दिया। मेरे प्यारे पति, दोस्त और साथी। मैं प्रॉमिस करती हूं तुम्हारे सभी सपने पूरे करूंगी।'

ऋषभ टंडन न सिर्फ एक शानदार संगीतकार थे, बल्कि एक दयालु और पशु-प्रेमी इंसान भी थे। उन्होंने अपने करियर में कई लोकप्रिय गाने दिए, जिनमें 'कोई बात है', 'अजनबी शहर', 'ये आशिकी', 'चांद तू' और 'फकीर की जुबानी' शामिल हैं।

इसके अलावा उन्होंने 'फकीर: लिविंग लिमिटलेस' और 'रसना: द रे ऑफ लाइट' जैसी फिल्मों में भी काम किया था। उनके निधन से संगीत जगत ने एक प्रतिभाशाली कलाकार को खो दिया है। फैंस और साथी कलाकार सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X