Kantara Release: दुनियाभर में 400 करोड़ कमाने के बाद ब्लॉकबस्टर कांतारा अब इस देश में होगी रिलीज!

Kantara Release: ऋषभ शेट्टी द्वारा अभिनीत और निर्देशित फिल्म 'कांतारा' अपनी रिलीज के बाद से ही पूरी दुनिया में धूम मचा रही है। भारत समेत कई देशों में जबरदस्त प्रदर्शन के बाद, अब यह ऑस्ट्रेलिया में अपने तुलु वर्जन का प्रीमियर करने के लिए तैयार है।
जी हां, 'कांतारा' ने अब दुनिया भर में अपने पैर जमा लिए हैं। इस फिल्म ने हर तरह से नेशनल और इंटरनेशनल मार्केट्स के बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है। अब क्योंकि फिल्म ऑस्ट्रेलिया में अपने तुलु वर्जन का प्रीमियर करने के लिए तैयार है, कोई शक नहीं कि यह भारत की संस्कृति को एक नई जगह दर्शाएगी।
फिल्म को अपने क्षेत्र में डिस्ट्रीब्यूट करने की खुशी साझा करते हुए, ड्रीम स्क्रीन्स इंटरनेशनल, भारतीय फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने अपने सोशल मीडिया पर शो के शेड्यूल को साझा करते हुए लिखा है -
"कांतारा तुलु वर्जन की घोषणा करते हुए बहुत उत्साहित हूं ... ब्लॉकबस्टर हिट कांतारा के बाद ओरिजिनल तुलु वर्जन जिसे सभी बड़े पर्दे पर देखने के लिए इंतजार कर रहे थे ... सिनेमाघरों में #DivineBlockbusterKantara तुलु वर्जन।"
गौरतलब है कि कांतारा का कन्नड़ वर्जन और हिंदी वर्जन 30 सितंबर और 14 अक्टूबर को रिलीज किया गया था। फिल्म का लेखन और निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया है। होम्बले फिल्म्स के तहत विजय किरागंदूर और चालुवे गौड़ा द्वारा निर्मित, फिल्म में ऋषभ शेट्टी, सप्तमी गौड़ा और किशोर कुमार जी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
बॉक्स ऑफिस की बात करें तो महज 16 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने ऐतिहासिक कारोबार किया है। कर्नाटक में, फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही है। बता दें, सिर्फ कर्नाटक में ही फिल्म ने 168.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जिसके साथ इसने 'केजीएफ 2' का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। फिल्म ने रिलीज होने के लगभग दो महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा कायम रखा है, जो काफी सराहनीय उपलब्धि है।


Click it and Unblock the Notifications











