Rishabh Pant इसलिए रातोंरात जा रहे थे घर? डॉक्टर ने बताई चौंका देने वाली बात!

rishabh pant

क्रिकेटर ऋषभ पंत के फैंस काफी दुखी हैं क्योंकि बीती रात उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था और इस वक्त वो अस्पताल में भर्ती है और उनकी हालत गंभीर है। लेकिन इस बीच एक बड़ी अपडेट डॉक्टर्स की तरफ से सामने आई है और उन्होने ऋषभ पंत की सेहत और एक पर्सनल बात का खुलासा किया है। पता चला है कि ऋषभ पंत रातों रात इसलिए घर जा रहे थे क्योंकि वो अपनी मां सरप्राइज देना चाहते थे।

इसके अलावा डॉक्टर उनकी तबियत को लेकर कहा है कि वो होश में थे और बातें कर रहे थे। जी हां, डॉ. सुशील नागर का कहना है कि ''वह पूरी तरह से होश में थे और मैंने उनसे बात की।''

नागर ने कहा, ''वह अपनी मां को सरप्राइज देना चाहते थे और घर वापस जा रहे थे।'' इसके बाद जाहिर है कि ऋषभ पंत के फैंस काफी खुश हुए होंगे। इस दुर्घटना की बात करें तो, उनकी मर्सिडीज अनियंत्रित होकर डिवाइडर भिड़ गई थी।

ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि, उसमें आग लग गई और पलट गई। एक्सीडेंट के बाद पंत जलती हुई कार की खिड़की तोड़कर खुद ही बाहर निकले। उन्हें सिर, पीठ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत खतरे से बाहर है। उन्हें इलाज के लिए रुड़की से देहरादून ले जाया गया है। यहां के मैक्स हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है।

ऐसा कहा जा रहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें दिल्ली एयरलिफ्ट किया जाएगा। ऋषभ पंत इस वक्त भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं और विकेटकीपर बैट्समैन हैं।

ऋषभ की फैन फॉलोविंग काफी शानदार है और लोग उनको काफी पसंद करते हैँ। फैंस के साथ साथ उनके साथी खिलाड़ी भी उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं और लगातार पोस्ट करते हुए प्रार्थना कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X