बहन की शादी में होने वाले जीजा संग जमकर नाचे ऋषभ पंत, इस गाने पर किया भांगड़ा, धड़ल्ले से वायरल हो रहा VIDEO

Rishabh pant

Rishabh Pant Dance Video Viral: हाल ही में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतकर देश का नाम रौशन कर दिया है। सभी खिलाड़ियों की मेहनत रंग लाई है। कुछ खिलाड़ी तो घर पर रेस्ट कर रहे हैं कुछ खिलाड़ी ट्रॉफी जीतने के बाद अपनी पत्नी से मिलने गए हैं और कुछ वेकेशन पर निकल गए हैं। वहीं एक खिलाड़ी ऐसा भी है जिसके घर में शहनाइयां बज रही हैं। दरअसल ऋषभ पंत की बहन की शादी है और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद वह सीधे अपने घर निकले हैं।

ऋषभ पंत ने किया बहन की शादी में जोरदार डांस
हाल ही में ऋषभ पंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋषभ पंत बहन की शादी में एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। पंत अपनी बहन की शादी में पहुंचते ही अपनी बहन और होने वाले जीजा के साथ गले लगकर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरा परिवार शम्मी कपूर का मोस्ट पॉपुलर गाना 'बदन पर सितारे लपेटे हुए' को ढोल पर बजवाकर नाचते हैं और पूरा परिवार इस गाने पर झूम उठता है।

ऋषभ पंत का डांस देख यूजर्स ने यूं किए कमेंट्स
बता दें कि पंत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। फैन्स तो इस वीडियो पर कमेंट करते थक नहीं रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जीत के बाद जश्न का मजा ही कुछ और होता है। वहीं दूसरे ने लिखा- बिना भाई के डांस के बहन की शादी कैसे हो सकती है। वहीं तीसरे यूजर ने मजाक करते हुए लिखा- इतना क्रिकेट खेलने के बाद थक गए होंगे पंत सर खैर बहन की शादी की शुभकामनाएं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X