ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला कर रहे हैं एक दूसरे को डेट ? वेकेशन फोटोज़ देख चौंक गए लोग

Rishabh Pant

Rishabh Pant and Urvashi Rautela Vacation Photos Viral: क्रिकेट की दुनिया में अपना जादू दिखाने वाले ऋषभ पंत अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं। बता दें कि ऋषभ पंत अपनी लव लाइफ को लेकर भी कई बार चर्चाओं में आ चुके हैं।

कई बार जोड़ा जा चुका है ऋषभ पंत और उर्वशी का नाम
ऋषभ पंत का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल उर्वशी रौतेला के साथ कई बार जोड़ा जा चुका है। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के दिए गए कुछ पुराने इंटरव्यू की वजह से फैन्स को कंफ्यूजन हो गया था कि दोनों एक दूसरे को डेट तो नहीं कर रहे हैं, लेकिन बता दें कि ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के दौरान उर्वशी उनसे मिलने के लिए अस्पताल भी गई थीं। कई फैन्स ने इसके बाद भी दोनों का नाम जोड़ने का सोचा, लेकिन दोनों ने ही यह साफ किया था कि ऐसा कुछ नहीं है।

वेकेशन पर गए ऋषभ पंत और उर्वशी
लेकिन हाल ही में ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला का एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि ऋषभ पंत और उर्वशी वेकेशन मनाने के लिए विदेश गए हुए हैं। शिमरी ड्रेस में नजर आ रहीं उर्वशी और व्हाइट शर्ट में ऋषभ पंत नजर आ रहे है। दोनों की इस तस्वीर को देख फैन्स के तो होश ही उड़ गए। इतना ही नहीं एक और फोटो सामने आई है जिसमें देखा जा सकता है कि उर्वशी खूबसूरत ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। वहीं पंत ब्लैक कलर के सूट-बूट में दिख रहे हैं।

तस्वीर देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
बता दें कि इन तस्वीरों को देख फैन्स के तो होश ही उड़ गए हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या सच में हमें तो यकीन नहीं हो रहा। वहीं दूसरे ने कहा- तस्वीर इतनी रियल है कि पहचान पाना भी मुश्किल है। वहीं तीसरे ने लिखा- अरे AI क्या करवाएगा। जी हां, आपको बता दें कि यह तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X