Kantara OTT Release Date: ऋषभ शेट्टी की कांतारा हर भाषा में इस तारीख को रिलीज, यहां देखिए !

कांतारा बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर चुकी है। साल 2022 की यह सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। मिली जानकारी अनुसार कंतारा जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। वो भी इसी महीने में। ऋषभ शेट्टी की यह फिल्म 2 महीने पूरे करने वाली है। ऐसे में फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच फिर से क्रेज बढ़ाने के लिए ओटीटी रिलीज का रास्ता खोला जा रहा है। कमाई में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी कांतारा। बीच में यह खबर आयी थी कि इसे जल्द ओटीटी पर लाया जाएगा। लेकिन सिनेमाघर के बाहर कांतारा देखने के लिए लगी हुई लाइन को देखते हुए मेकर्स ने इसकी ओटीटी रिलीज में देरी की। ऐसा मालूम होता है कि मेकर्स ने अब इस सुपरहिट फिल्म की ओटीटी रिलीज का फैसला ले लिया है।

कांतारा का प्रीमियर 24 नवंबर
बताया जा रहा है कि इस फिल्म को पहले 4 नवंबर को रिलीज करना था। लेकिन ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी कांतारा का प्रीमियर 24 नवंबर को अमेजन प्राइम पर करने का फैसला लिया गया है। वहीं यह भी रिपोर्ट आ रही है कि दिसंबर में इसे रिलीज किया जा सकता है।

अमेजन प्राइम की तरफ से कोई अपडेट नहीं
फिलहाल मेकर्स और अमेजन प्राइम की तरफ से ओटीटी रिलीज को लेकर अभी तक कोई तय जानकारी सामने नहीं आयी है। हालांकि मलयालम रिव्यू ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि कांतारा 24 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है।

दुनिया भर में कांतारा की इतनी कमाई
इस फिल्म को ओटीटी पर कन्नड़, तेलुगु, तमिल, हिंदी और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा। याद दिला दें कि हिंदी में कांताराकी कमाई 80 करोड़ के करीब की रही है। कन्नड़ फिल्म में 150 करोड़ से अधिक की कमाई के साथ कांतारा ब्लॅाकबस्टरबन गई है। दुनियाभर में कांतारा की कमाई 369 करोड़ के करीब हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











