Ganesh Chaturthi: कांतारा फीवर अब भी है तेज, देशभर में गणेश पंडालों में है फिल्मी किरदार के मूर्तियों की धूम!

Kantara fever takes over Ganesh Chaturthi 2023: ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा ने अपने रिलीज के साथ देश और दुनिया में क्या तहलका मचाया था, इससे कोई भी अंजान नहीं है। फिल्म ने अपनी कहानी और क्राफ्ट के साथ जनता के दिलों पर कब्जा कर किया था और यह फिल्म पैन इंडिया लेवल पर एक बड़ी सफलता बन गई।
फिल्म ने न केवल अपनी भारी सफलता के साथ एक बेंचमार्क स्थापित किया, बल्कि इसने भारत और ग्लोबल मंच पर भी एक अलग ही क्रेज पैदा किया। फिल्म को रिलीज़ हुए लगभग एक साल पूरा हो गया है, लेकिन फिल्म के लिए उत्साह और दीवानापन अब भी कम नहीं हुआ है। इसका फीवर अब गणपति त्योहार में भी दिख रहा है।
इस साल गणेश पंडालों को कांतारा पैटर्न से सजा हुआ देखा जा रहा है, और कुछ जगहों पर बप्पा की मूर्तियों को पंजुरली दैवा के साथ रखा देखा गया है।
हाल में इसका व्यापक क्रेज और एक और उदाहरण तब देखने को मिला जब एक गणेश पंडाल को ऋषभ शेट्टी के कांतारा किरदार की थीम पर सजाया गया था। पंडाल का नजारा दर्शकों को कांतारा की तरह एक अलग दुनिया में ले जाता है।
यह कांतारा के पैन इंडिया उत्साह को दर्शाता है और कैसे फिल्म का देश की जनता के बीच एक खास इमोशन है। ऋषभ शेट्टी फिलहाल अपने वैश्विक ब्लॉकबस्टर कांतारा के प्रीक्वल पर काम कर रहे हैं। और इस समय फिल्म की कहानी पर काम चल रहा है। कांतारा के प्रीक्वल का निर्माण होम्बले फिल्म्स के तहत विजय किरागंदुर और चालुवे गौड़ा द्वारा किया जाएगा, इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका में होंगे।


Click it and Unblock the Notifications