ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' की वीडियो को मिले 24 घंटों में मिले मिलियन व्यूज, देश में मची धूम!

Rishab Shetty, Kantara Chapter 1

Rishab Shetty Kantara Chapter 1 video: साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म कांतारा चैप्टर 1 को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच एक्टर ने कांतारा चैप्टर 1 की अनाउंसमेंट वीडियो शेयर की है। इस वीडियो से देश में धूम मचा दी है। वीडियो को 24 घंटों में लगभग 12 मिलियन व्यूज मिले हैं।

कांतारा चैप्टर 1 की अनाउंसमेंट वीडियो-

ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 इस वक्त लगातार चर्चा में हैं। फैंस फिल्म रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच एक्टर ने अपने फैंस को खास तोहफा देते हुए कांतरा चैप्टर 1 की अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है।

इस टीजर के सामने आने के बाद फैंस खुशी से धूम उठे हैं। फिल्म का दमदार टीजर देखने के बाद चारों तरफ तहलका मचा गया है। फिल्म के फर्स्ट-लुक पोस्टर और टीजर ने पूरे देश में धूम मचा दी है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जोरदार चर्चा हो रही है।

खास बात ये है कि, रिलीज के 24 घंटों के भीतर टीजर को 12 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस खबर को होम्बले फिल्म्स ने शेयर करते हुए लिखा, "12 मिलियन व्यूज और गिनती जारी है। कांतारा टीजर का जादू अब दर्शकों के दिलों को आकर्षिक कर रहा है।

वीडियो की शुरुआत प्रसिद्ध दहाड़ से होती है, जो पहली फिल्म में भी सुना गया था। इसके साथ ही इसका फ्यूचर और पास्ट से कनेक्शन दिखाते हैं। वहीं बैकग्राउंड में एक खूंखार म्यूजिक भी सुनाई दे रहा है। टीजर को देखने के बाद किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

जल्द बड़े पर्दे पर रिलीज होगी कांतारा चैप्टर 1 -

ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 अगले साल 7 भाषाओं में हिंदी और कन्नड़ सहित तमिल, तेलुगु, मलयालम, इंग्लिश और बंगाली भाषा में रिलीज होगी इसकी शूटिंग दिसंबर के अंत में शुरू होगी। फिलहाल फिल्म के कलाकारों का खुलासा नहीं किया गया है। इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच अभी से क्रेज बना हुआ है।

More from Filmibeat

Read more about: rishab shetty kantara
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X