सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर पीएम मोदी का छलका दर्द, इन राजनेताओं ने भी किया रिएक्ट
महज 34 साल की उम्र में सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर के इस सफर को समाप्त कर दिया। बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक जगत में इस खबर ने हलचल पैदा कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर योगी आदित्यनाथ, प्रकाश जावेड़कर, विश्वास कुमार, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल समेत कई राजनेताओं ने श्रंद्धाजंलि दी। पीएम मोदी भी इस खबर से स्तब्ध नजर आए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा, एक उज्जवल युवा अभिनेता बहुत जल्दी ही हमें छोड़ कर चला गया। उन्होंने टीवी से लेकर फिल्मों में शानदार काम किया था। मनोरंजन जगत में उन्होंने अपनी प्रतिभा से दूसरे लोगों को भी प्रेरणा दी थी। उनकी एक्टिंग और उनका काम सदैव याद रहेगा। मैं पूरी तरह स्तब्ध हूं। मेरे विचार व प्रार्थना परिवार व प्रशंसकों के साथ हैं।
Recommended Video

वहीं बीजेपी से लेकर कांग्रेस व तमाम राजनेताओं ने युवा फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर शोक जताया। सभी ने हैरानी जताई और कहा कि मनोरंजन जगत से एक और दिग्गज खोने से वे परेशान हैं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











