ऋषि कपूर की मौत के बाद सदमें में बॉलीवुड सितारे- अक्षय से अमिताभ तक- ऐसे दिया ट्रिब्यूट
मनहूस खबरों की सिलसिला खत्म ही नहीं हो रहा है और एक के बाद एक ऐसी खबरें आ रही हैं जो कि हिला कर रख दे रही हैं। अभी हम अभिनेता इरफान की मौत के गम से बाहर भी नहीं निकले थे कि फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार ऋषि कपूर का निधन हो गया है। काफी समय से वो भी बीमार चल रहे थे। ऋषि कपूर बीते कई सालों से कैंसर का इलाज करवा रहे थे और बीते दिनों उनकी तबियत फिर से बिगड़ी तो उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच लड़ते ऋषि कपूर ने आज एच एन रिलायंस अस्पताल में अपने जीवन की अंतिम सांस ली। इस खबर के सामने आते ही फिल्म जगत के तमात कलाकारों का दर्द छलक गया..

सभी सितारे उनको सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने उनकी मौत की खबर कंफर्म की थी। जानिए किस तरह से कलाकारों ने उनको श्रद्धांजलि दी है...
ऋषि कपूर लगातार काफी समय से विदेश में इलाज करवा रहे थे। वो जब बाहर थे तो उनकी माता जी का भी निधन हो गया था और वो आ नहीं सके थे। काफी समय से लगातार वो इस बीमारी से लड़ रहे थे। ऋषि कपूर ने इस इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में दी हैं जिनके लिए वो हमेशा याद किया जाएंगे। ईश्वर उनकी आत्मा की शांति दे।


Click it and Unblock the Notifications