..................... अभिनेता विशाल आंनद का निधन, लंबी बीमारी के बाद तोड़ा दम RIP: bollywood actor Vishal Anand passed away famous for chalte chalte film - Hindi Filmibeat

अभिनेता विशाल आंनद का निधन, लंबी बीमारी के बाद तोड़ा दम

दिग्गज अभिनता विशाल आनंद का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। सोशल मीडिया से लेकर गूगल तक इस मनहूस खबर ने फैंस को मायूस कर दिया है। चलते चलते जैसी फिल्म से पहचान बनाने वाले विशाल आनंद को लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी पोस्ट किया। अभिनेता को लेकर बताया जा रहा है कि वह पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 4 अक्बूटर को विशाल आनंद ने अंतिम सांसे ली।

Vishal Anand

विशाल आनंद का असली नाम भीष्म कोहली था। लेकिन फिल्म जगत में उन्हें विशाल आनंद नाम से पहचान मिली। उनकी सबसे लोकप्रिय फिल्म चलते चलते थी। करीब 11 फिल्में हिंदी सिनेमा में उन्होंने की। इसके अलावा उन्होंने कुछ फिल्मों में निर्माता से लेकर निर्देशक की भूमिका अदा की। वह फिल्म जगत से लंबे समय तक जुड़े रहे। फिल्म इंडस्ट्री में उनके नेफ्यू पूब कोहली हैं। वह भी एक एक्टर हैं।

अभिनेता विशाल आनंद ने हमारा अधिकार, सा रे गा मा पा, टैक्सी ड्राइवर, इंतजार, हिंदुस्तान की कसम, चलते चलते, दिल से मिले दिल, किस्मत और मैनने जीना सीख लिया जैसी फिल्में की।

बता दें इस साल बॉलीवुड जगत से हमने कई दिग्गजों को खो दिया। एक के बाद एक बुरी खबर फिल्म जगत से सामने आई है। हाल में ही एसपी बालासुब्रामण्यम जैसे मशहूर सिंगर ने इस दुनिया को अलविदा कहा। सिंगर बीमारी के साथ साथ कोरोना से संक्रमित भी थी।

साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत, ऋषि कपूर, इरफान खान, वाजिद खान, योगेश गौर, मोहित बघेल, मनमीत ग्रेवाल, सचिन कुमार जैसे कई अभिनेता ने इस साल अंतिम सांसे ली। सुशांत सिंह राजूपत ने भी इसी साल कथित तौर पर सुसाइड किया था। ये मामला आज भी एक पहेली बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X