रिंकू सिंह के पिता की आखिरी वीडियो कॉल? स्क्रीन पर दिखाई दिए क्रिकेटर, इमोशनल हो जाएंगे आप

Rinku Singh Father Last Video Call: रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह के निधन के बाद पूरी परिवार टूट गया है और रिंकू सिंह काफी बुरी हालत में दिखाई दिए थे। पिता की अर्थी को कंधा देते रिंकु सिंह की आंखों में आंसू थे और लोग उनको लगातार सहानुभूति दे रहे थे।

Rinku Singh

इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रिंकू सिंह के पिता को वीडियो कॉल पर क्रिकेटर से बात करते हुए देखा जा सकता है।

Also Read
सलमान खान ने 'बैटल ऑफ गलवान' के गाने 'मैं हूं' में किसके घोड़े के साथ की है शूटिंग?
सलमान खान ने 'बैटल ऑफ गलवान' के गाने 'मैं हूं' में किसके घोड़े के साथ की है शूटिंग?

दावा किया जा रहा है कि खानचंद जब घर पर थे तो वो अक्सर रिंकू सिंह से वीडियो कॉल पर बात करते थे और ये आखिरी बार उन्होने बेटे से बात की थी। हालांकि निधन के पहले ये उनका आखिरी वीडियो कॉल है या नहीं इसको लेकर हम पुष्टि नहीं करते हैं।

वीडियो कॉल पर रिंकू सिंह

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि रिंकू सिंह से पिता बात कर रहे हैं और आसपास घर के सदस्य हैं। इस दौरान किसी ने उनकी वीडियो बना ली और वही वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। रिंकु सिंह अपने पिता के काफी करीब थे। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि रिंकू सिंह के पिता स्वस्थ नहीं हैं और शायद इसी वजह से रिंकू लगातार उनके संपर्क में रहते थे। जब तक रिंकु को पिता के कैंसर के बारे पता चल पाता काफी देर हो गई थी। हाल ही में स्टेज 4 तक पहुंचने की वजह से रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया। रिंकु इस दौरान टीम इंडिया से जुड़े थे और निधन के बाद वापस आए थे।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

इस वीडियो कॉल को देख लोग भी काफी इमोशनल हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''भगवान आत्मा को शांति दे।'' एक ने लिखा, ''इतनी मेहनत करके बेटे को इस शिखर तक पहुंचाया और जब आनंद लेने के समय आया तो भगवान का बुलावा आ गया।'' एक ने लिखा, ''पिता की कमी जिंदगी में कभी नहीं पूरी हो सकती है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: rinku singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X