Rinku Singh Father Death: निधन के वक्त कहां थीं प्रिया सरोज? अंतिम संस्कार में पहुंचीं या नहीं? Details!

Rinku Singh Father Last Rites: क्रिकेटर रिंकु सिंह और उनके परिवार पर आज तब पहाड़ टूट पड़ा जब उनके पिता का निधन हो गया। बता दें कि वो कैंसर की स्टेज 4 पर थे। हाल ही में टी 20 विश्वकप के बीच रिंकु सिंह घर पहुंचे थे और पिता के साथ अस्पताल में थे।

Rinku Singh

हालांकि वो मैच के लिए वापस निकल गए लेकिन किसको पता था कि मैच के अगले ही दिन रिंकु के पिता इस दुनिया को अलविदा कह देंगे। बता दें कि सोशल मीडिया पर फैंस शोक व्यक्त कर रहे हैं और साथ ही प्रिया सरोज को लेकर भी बात हो रही है।

सभी जानना चाहते हैं कि पिता के निधन के वक्त उनको होने वाली प्रिया सरोज कहां थीं? क्या वो अंतिम संस्कार में आईं हैं ये नहीं है? प्रिया सरोज मछलीशहर से सांसद हैं और इस वक्त समाजवादी पार्टी में बड़ा नाम हैं।

होने वाले ससुर के निधन के वक्त कहां थीं प्रिया सरोज?

रिपोर्ट्स की मानें तो प्रिया सरोज बीते दिन से ही परिवार के साथ थीं। निधन के बाद जब उनका पार्थिव शरीर अस्पताल से ले जाया गया था तो एंबुलेंस में प्रिया सरोज भी नजर आईं थीं। अंतिम संस्कार के लिए वो वहीं पर मौजूद हैं और सब काम काज छोड़कर वो अपने होने वाले ससुराल में इस दुख की घड़ी में पहुंच गईं थीं।

प्रिया की काफी तारीफ हो रही है। काफी कम देखा जाता है कि शादी से पहले महिलाएं अपने ससुराल में होती हैं लेकिन दुख की इस घड़ी में प्रिया ने बखूबी अपना फर्ज निभाया है और हर वक्त साथ रही हैं। हालांकि किस वक्त रिंकु के पिता का अंतिम संस्कार होना है इसको लेकर किसी तरह की अपडेट सामने नहीं आई है।

अधूरी रह गई अंतिम इच्छा

रिंकु सिंह के पिता काफी समय से बीमार थे लेकिन ये किसी को नहीं पता था कि वो इतनी जल्दी ये दुनिया छोड़कर चले जाएंगे। उनकी अंतिम इच्छा रिंकु सिंह की शादी प्रिया सरोज के साथ होते देखने की थी लेकिन वो पूरी नहीं हो सकी। रिंकु सिंह और प्रिया कुछ महीने पहले ही सगाई के बंधन में बंधे थे और दोनों की तस्वीरों को काफी पसंद किया गया था।

More from Filmibeat

Read more about: rinku singh priya saroj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X