VIDEO: 'कसम खा रहा हूं.. फिर नहीं तोड़ूंगा' रिंकू ने तोड़ा विराट कोहली का बल्ला, और फिर ड्रेसिंग रूम में..

Virat Kohli Rinku Singh Funny Video: रिंकू सिंह का बल्ला आईपीएल 2024 में अभी तक खामोश रहा है। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस स्टेडियम में कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से हो रहा है। इस मैच से पहले रिंकू सिंह और विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें केकेआर का बल्लेबाज आरसीबी स्टार के सामने कसमें खा रहा है। रिंकू का कहना है कि विराट कोहली ने जो उन्हें बल्ला गिफ्ट किया था वो टूट गया। यह सुनते विराट कोहली को नाराज हो जाते हैं। रिंकू सिंह आरसीबी के पूर्व कप्तान से दूसरा बल्ला मांगते हैं लेकिन विराट उन्हें इनकार कर देते हैं।
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने एक्स पर जो वीडियो शेयर किया है उसका कैप्शन लिखा, ' विराट भाई ने एक बैट दिया था... जब बैट दिया था वो मेरे से टूट गया।' रिंकू सिंह और विराट कोहली नेट्स सेशन के बाद एक दूसरे से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रिंकू और विराट कोहली की जो बातचीत कैमरे में कैद हुई है वो कुछ इस प्रकार है।
“Virat bhai ne ek bat diya thha… jo bat diya thha, woh mere se toot gaya” 😂 pic.twitter.com/qoJWWs2fik
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 21, 2024
रिंकू सिंह आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली से कहते हैं जो बैट उन्होंने दिया था वो स्पिनर के खिलाफ टूट गया। कोहली पूछते हैं, 'मेरा बैट स्पिनर पर तोड़ दिया तूने... कहां से टूटा?' इसके बाद रिंकू एक और बैट को दिखाते हुए विराट को बता रहे हैं कि वह बैट निचले हिस्से से टूट गया। इस पर विराट बोलते हैं, 'तो मैं क्या करूं भाई?' केकेआर के बल्लेबाज रिंकू कहते हैं, 'कुछ नहीं मैं तो बस बता रहा था।' फिर कोहली कहते हैं, 'कोई नहीं, बता दिया तूने बढ़िया किया।' इसके बाद वह मुस्कुराते हुए कहते हैं, 'मुझे इसकी जानकारी नहीं चाहिए।'
इसके बाद रिंकू सिंह विराट कोहली के दो अन्य बैट को चेक करते हैं और बॉल के साथ नॉकिंग करते हैं। इस पर विराट कोहली कहते हैं, 'बेकार बैट है यार...' उसके बाद रिंकू सिंह कहते हैं, 'भेज रहे हो आप?' विराट कहते हैं, 'किसको भेज रहे हो?' कोहली को रिंकू बैट वापस देते हुए कहते हैं, 'लो भईया यार...' इसके बाद विराट केकेआर के बैटर को याद दिलाते हैं, 'एक मैच में पहले ले गया तू बैट, 2 मैच में तुझे मैं 2 बैट दूं। तेरी वजह से न, जो बाद में मेरी हालत होती है ना...' इस पर रिंकू सिंह बोलते हैं, 'आपकी कसम खा रहा हूं, ढूंढ कर रखूंगा आपको दिखा दूंगा।' रिंकू सिंह आईपीएल 2024 में 6 मैचों में 83 रन बना पाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 162.75 का रहा है। रिंकू का इस सीजन औसत 27.67 रहा है।


Click it and Unblock the Notifications