Rinku Singh- 5 छक्कों ने बदली रिंकू सिंह की किस्मत, शाहरुख खान ने पठान पोस्टर किया उनके नाम!

9 अप्रैल को आईपीएल का एक ऐसा मैच हुआ जिसने शाहरुख खान की टीम केकेआर को एक ऐसी जीत दिलाई जिसका सपना एक युवा बल्लेबाज देखता है कि वो गेम को ऐसे फिनिश कर सकता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं केकेआर के एक बल्लेबाज के बार में जिसका नाम रिंकू सिंह है।
शाहरुख खान रिंकू सिंह की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और इतने खुश हो गए की पठान के पोस्टर में रिंकू को जगह दे डाली। दरअसल शाहरुख खान ने एक पोस्ट किया है और इसमें उन्होने पठान का पोस्टर साझा किया है और इसमें रिंकू नजर आ रहे हैं।
उन्होने इसके साथ कैप्शन लिखा है, ''झूमे जो रिंकू!!! मेरा बच्चा और नीतीश राणा और वेंकटेश अय्यर, तुम्हारी सुंदरता!!! और याद रखें विश्वास करें बस इतना ही। बधाई हो @KKRiders और @VenkyMysore अपने दिल का ख्याल रखना साहब!'' इसमें जो पोस्टर पठान का दिख रहा है उसमें चेहरा रिंकू सिंह का है।
लगातार 5 छक्के
गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए इस मुकाबले में आखिरी ओवर की पांच गेंदो में केकेआर को जीतने के लिए 28 रनों की जरूरत थी और ये जीत पूरी तरह से नामुमकिन लग रही थी।
लेकिन शायद कुछ अनहोनी आज होनी बनने वाली थी, यही कारण है कि रिंकू सिंह ने आखिरी की पांचो गेंदों पर 5 छक्के लगातार मैंच केकेआर को जिता दिया है और सुपरस्टार बन गए।
रिंकू सिंह के लिए बधाईयों का तांता लगा हुआ है और कई बड़े लोग उनको लेकर पोस्ट कर रहे हैँ। रिंकू सिंह की तारीफ करने वालों की लिस्ट में शाहरुख खान की बेटी सुहाना और एक्ट्रेस अनन्या पांडे समेत रणवीर सिंह भी शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications