..................... Rinku Singh gets engaged to spa mp girlfriend Priya saroj know who is Priya saroj - Hindi Filmibeat

सांसद मैडम प्रिया सरोज पर मर मिटे रिंकू सिंह, जानिए कौन है हसीना जिसने रिंकू से कर ली गुप चुप सगाई

Rinku Singh

Rinku Singh Engagement: क्रिकेचर रिंकू सिंह के फैंस के लिए एक गुड न्यूज़ सामने आई है। वायरल रिपोर्ट्स के अनुसार रिंकू सिंह ने सगाई कर ली है। एक ओवर में पांच छक्के जड़ने वाले रिंकू सिंह अब एक महिला सांसद को देखते ही क्लीन बोल्ड हो गए हैं।

खबरें हैं कि रिंकू सिंह जल्द ही समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों का रोका हो चुका है, जिससे यह रिश्ता आधिकारिक रूप से पक्का हो गया है। प्रिया सरोज, जो उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से पहली बार लोकसभा चुनाव जीतकर आई हैं, एक प्रभावशाली राजनैतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता, तूफानी सरोज, सपा के वरिष्ठ नेता और वर्तमान में केराकत से विधायक हैं।

26 वर्षीय प्रिया सरोज ने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और नोएडा के एमिटी विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की। प्रिया का राजनीतिक सफर लोकसभा चुनाव 2024 में शुरू हुआ, जहां उन्होंने मछलीशहर सीट से जीत दर्ज की।

रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ। उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। पिता खानचंदर सिंह एलपीजी सिलेंडर वितरण का काम करते थे, लेकिन रिंकू की मेहनत और लगन ने पूरे परिवार की किस्मत बदल दी। आज वह न सिर्फ अलीगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।

Read more about: rinku singh priya saroj bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X