रिंकू सिंह के पिता का निधन, स्टोज 4 लीवर कैंसर से ली आखिरी सांस, कहां हैं रिंकू सिंह?

Rinku Singh Father Death: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह के पिता खचंद्र सिंह का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे और ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। वहीं उन्होंने आखिरी सांस ली।

Rinku Singh Father Death

लंबे समय से चल रही थी बीमारी

डॉक्टरों के अनुसार, खचंद्र सिंह स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। पिछले कुछ दिनों में उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था और लगातार इलाज किया जा रहा था, लेकिन उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो पाया।

पिता की खबर मिलते ही घर लौटे रिंकू

जैसे ही रिंकू सिंह को पिता की गंभीर हालत की जानकारी मिली, वह टीम इंडिया का साथ छोड़कर तुरंत घर लौट आए। 24 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम का प्रैक्टिस सेशन था, लेकिन वह उसमें शामिल नहीं हुए। वह सीधे नोएडा पहुंचकर अपने पिता के पास गए थे।

हालिया मैचों में नहीं मिला मौका

28 साल के रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं। हाल ही में हुए टी20 टूर्नामेंट में वह टीम का हिस्सा थे, लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में भी उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी।

रिंकू सिंह के पिता के निधन से परिवार में शोक का माहौल है। क्रिकेट जगत से जुड़े लोग इस मुश्किल समय में उनके परिवार के साथ खड़े हैं और अपनी संवेदनाएं जता रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: rinku singh bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X