फ़िल्म के बदले 50 साल इस फेमस हसीना से डायरेक्टर ने कर डाली ऐसी मांग, बोला- मेरे साथ होटल चलोगी?

टीवी की पॉपुलर अभिनेत्री रिंकू धवन आज के वक्त में काफी जाना माना नाम बन चुकी है। उन्होंने अपने करियर में काफी हिट शोज में भी काम किया है और इसमें कहानी घर घर की भी शामिल है। बिग बॉस 17 में रिंकू धवन नजर आई और इस दौरान उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों को लेकर एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया।
दरअसल रिंकू धवन ने बताया था कि वह कास्टिंग काउच का शिकार हुई थी। उन्होंने बताया कि जब वह एक्टिंग की दुनिया में नई आई थी तो एक डायरेक्टर-प्रोड्यूसर ने उनसे अजीब सवाल कर दिया था। जिसे सुनकर वह काफी गुस्से में आ गई थी और खूब उन्होंने मां बहन की गाली भी दी। उन्होंने कहा कि पहले के वक्त में इंडस्ट्री में कुछ ऐसे पागल लोग थे जिन्हें अपने आगे कुछ नहीं दिखता था।
रिंकू धवन ने बताया कि वह टीवी पर काम कर रही थी और उनके पास दीपक तिजोरी की एक फिल्म का ऑफर आया। हालांकि उन्होंने इसका नाम नहीं बताया और घटना के बारे में बात करते हुए कहा की फिल्म के प्रोड्यूसर ने उनसे एक अजीबोगरीब सवाल किया जिसे सुनकर एक शरीफ लड़की का पारा ज़रूर हाई हो जाएगा।
रिंकू धवन ने बताया कि वह फिल्म की शूटिंग पर गई थी। जहां उनके पास में डायरेक्टर या प्रोड्यूसर जो भी था वह बैठा था। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उसने मुझे पूछा कि अगर तुम्हारी अलमारी में ड्रेस होगी तो तुम क्या करोगी? एक्ट्रेस ने कहा कि मैं पहनूंगी। जिस पर उसने कहा कि एप्पल होगा तो क्या करोगी तो रिंकू ने कहा कि खा लूंगी।
रिंकू धवन ने बताया कि उन्हें उस शख्स की बातें समझ नहीं आ रही थी और अजीब लग रहा था। एक्ट्रेस ने कहा उसने मुझे कहा कि यह जो मेरी हीरोइन है वह मेरे लिए कुछ भी कर सकती है, कंप्रोमाइज भी करेगी और इस पर मैंने उसे कहा कि कंप्रोमाइज तो करना पड़ता है। मुझे उसके कंप्रोमाइज का सेंस समझ नहीं आया और उसे यह समझ आ चुका था कि मैं उसकी बातें समझ नहीं पा रही हूं।
इसके बाद में आपको बता दें कि रिंकू धवन को उस शख्स ने होटल चलने के लिए ऑफर दिया था और कहा था कि तुम होटल चलो मैं तुम्हें सब समझता हूं। तब इस पर रिंकू धवन ने उसे सवाल किया था कि आप क्या कह रहे हो? क्या आप मेरे साथ में सोने के लिए कह रहे हो? जिस पर वह शख्स काफी हैरान हो गया और वहां से बहाना बनाकर निकल गया।


Click it and Unblock the Notifications
















