हीरों से जड़ी सगाई वाली अँगूठी चाहिए तो...

प्रस्ताव ठुकराए जाने से एंथनी इतने दुखी हैं कि अब वे अँगूठी अपने पास नहीं रखना चाहते और इससे छुटकारा पाने के लिए उन्होंने अनोखा तरीक़ा निकाला है.
वे इसे वेलिंगटन शहर में किसी ख़ास जगह छिपाने जा रहे हैं और जो इसे ढूँढ निकालेगा अँगूठी उसी की हो जाएगी.
वे अपने ट्विटर एकाउंट में जगह से जुड़े सुरागों की जानकारी देंगे.
भाग्यशाली नहीं अँगूठी...
ये अँगूठी मेरे लिए भाग्यशाली नहीं रही. मैं उम्मीद करता हूँ कि ये किसी ऐसे लड़के को मिले जिसे अच्छी सी लड़की मिल गई हो.. और वो उसे कुछ ऐसी चीज़ देना चाहता है जो उसकी पहुँच से बाहर है एंथनी
| ये अँगूठी मेरे लिए भाग्यशाली नहीं रही. मैं उम्मीद करता हूँ कि ये किसी ऐसे लड़के को मिले जिसे अच्छी सी लड़की मिल गई हो.. और वो उसे कुछ ऐसी चीज़ देना चाहता है जो उसकी पहुँच से बाहर है |
29 वर्षीय एंथनी ने 3270 डॉलर ख़र्च कर ये अगूँठी खरीदी थी ताकि अपने पसंद की लड़की को प्रपोज़ कर सकें.
लेकिन इस लड़की ने ना कहकर एक झटके में ही एंथनी का सपना तोड़ दिया.
एंथनी कहते हैं कि ये अँगूठी उनके लिए भाग्यशाली नहीं है और वे इसे अपने पास नहीं रखना चाहते.
उन्होंने एक अख़बार को बताया, "मैं इस लड़की से मिला, मुझे अच्छी लगी लेकिन उसकी कोई रुचि नहीं थी."
अँगूठी एंथनी ने हॉंग कॉंग से खरीदी थी इसलिए वापस भी नहीं कर सके.
तभी उन्होंने फैसला किया कि वे इसे किसी ऐसे व्यक्ति को देंगे जो इसका सही हक़दार हो.
एंथनी ने कहा, "ये अँगूठी मेरे लिए भाग्यशाली नहीं रही. मैं उम्मीद करता हूँ कि ये किसी ऐसे लड़के को मिले जिसे अच्छी सी लड़की मिल गई हो.. और वो उसे कुछ ऐसी चीज़ देना चाहता है जो उसकी पहुँच से बाहर है."
अँगूठी में महँगे हीरे जड़े हुए हैं. एंथनी गार्डिनर ने शनिवार को अपने ट्विटर एकाउंट में सुरागों के बारे में जानकारी देना शुरु करेंगे.


Click it and Unblock the Notifications











