तनुश्री दत्ता-नाना पाटेकर विवाद: रिमी सेन का बयान, नाना यौन अपराधी नहीं हो सकते हैं
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का मामला शांत नहीं हो रहा है और अब तो ये दो भागों में बंट गया है..गौरतलब है कि दोनो पक्षों की तरफ से बॉलीवुड से लोग खड़े हो रहे है। अब नाना पाटेकर के सपोर्ट में अभिनेत्री रिमी सेन का बयान आया है जो कि काफी चौकाने वाला है। रिमी सेन का कहना है कि नाना पाटेकर के साथ उन्होने काफी ज्यादा काम किया है और वो उनको अच्छी तरह से जानती है। रिमी ने कहा कि वो जिंदगी में काफी ज्यादा अकेला महसूस करते थे इसलिए उनको जल्दी गुस्सा आ जाता था..
लेकिन वो एक यौन अपराधी है ऐसा नहीं हो सकती है। रिमी ने कहा कि वो हमेशा उनके साथ रहती थी और उनको बेटी की तरह मानते थे और कभी उनके साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ है।

ये मामला बॉलीवुड में चर्चा का विषय बना हुआ है और कई स्टार्स इस समय तनुश्री के साथ खड़े है..फिर चाहे वो फरहान अख्तर हों, स्वरा भास्कर हो या फिर ऋचा चढ्ढा। फिलहाल इस मामले में नाना पाटेकर ने भी बयान दिया था कि ऐसा कुछ नहीं है और जो वो कह रही है वो गलत है।
उन्होने कहा कि उस वक्त वहां पर सैकड़ो लोग मौजूद थे और वो ऐसा कैसे कर सकते है। नाना ने ये भी कहा था कि वो इस इसपर लीगल कार्यवाही कर सकते है क्योंकि ये गलत है। इस मामले में तनुश्री के सपोर्ट में ट्विंकल खन्ना और सोनम कपूर के बयान भी आएं है।


Click it and Unblock the Notifications











