घर आकर खाना खाता था Rimi Sen का दोस्त, झांसा देकर बार-बार वसूलता रहा रकम, अब करोड़ों रुपए लेकर हुआ फरार

मार्च 2022 में, बॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन ने अपने एक दोस्त रौनक व्यास के खिलाफ 4.14 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उस समय दर्ज की गई रिपोर्टों के अनुसार, जतिन व्यास ने रिमी को एलईडी लाइट्स से जुड़ी अपनी नई कंपनी में इनवेस्ट करने पर हाई रिटर्न का वादा दिया था।
जब रिमी के दोस्त जतिन ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया और पैसे वापस नहीं किए, तो एक्ट्रेस को एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। अब ताजा जानकारी के अनुसार, रिमी सेन ने इस मामले को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में रिमी सेन ने बताया कि केस को प्रोसेस होने में दो साल से ज्यादा का समय क्यों लगा, उन्होंने बताया- "मेरी फाइल गुम हो गई। यह तब हुआ जब खार पुलिस स्टेशन को शिफ्ट किया जा रहा था। FIR में 3-4 सीनियर अधिकारियों के साइन लेने होते हैं। इसलिए, जब आपकी फाइल गुम हो जाती है, तो आपको नए सिरे से प्रोसेस शुरू करना होता है और एक बार फिर से साइन लेने होते हैं। इसमें 2 साल लग गए।"
उन्होंने कहा, "मैं इस देरी से निराश थी, लेकिन फिर पुलिस हमेशा व्यस्त रहती है और मैं उन्हें दोष नहीं दे सकती। कभी-कभी, वे चुनाव या किसी दूसरी ड्यूटी के कारण बिजी होते हैं। इसलिए, वे तुरंत डिटेल नहीं दे सकते। वे भी बहुत दबाव में हैं। इसलिए, मेरे वकील मिलन देसाई ने सजेस्ट किया कि हम हाई कोर्ट से इस मामले में ऑर्डर ले लें। फिर, पुलिस प्रायोरिटी के साथ मामले पर काम करने के लिए मजबूर हो जाएगी।"
रिमी सेन ने खुलासा किया, "हाल ही में मुझे एक कॉल आया जिसमें बताया गया कि मामला दया नायक जी की अध्यक्षता वाली सीआईडी यूनिट नंबर 9 को सौंप दिया गया है।" जतिन व्यास के बारे में बात करते हुए रिमी ने आरोप लगाया, "वह एक ठग है। वह किसी शहर में बस जाएगा और लोढ़ा जैसे बिल्डर की एक आलीशान रिहायशी सोसायटी में एक फ्लैट किराए पर लेगा। वह एक शानदार कार खरीदेगा और अमीर क्लबों और जिम का मेंबर बन जाएगा। वह लोगों से दोस्ती करेगा और फिर उन्हें ठगने के बाद भाग जाएगा। गुजरात में भी उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।"
एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं उसके झांसे में फंस गई। इसकी शुरुआत 12% से 16% की इंट्रेस्ट रेट पर 60 दिनों की ड्यूरेशन के लिए 20 लाख रुपये इनवेस्ट करने से हुई। 60 दिनों के बाद, जब मैंने उससे पैसों के बारे में पूछा, तो उसने कहा कि मुझे 12% रेट ऑफ इंटरेस्ट पर रिटर्न के लिए 50 लाख रुपये इनवेस्ट करने चाहिए। इस तरह, उसने मुझे टाइम-टाइम पर इनवेस्ट करने के लिए मजबूर किया। मुझे शक नहीं हुआ क्योंकि वह घर का आदमी था। मेरे परिवार के साथ खाना खाया है उसने। इसलिए, मुझे लगा कि वह मेरे भले के बारे में सोच रहा है।'
एक्ट्रेस ने आगे कहा, "अब जबकि हाईकोर्ट ने ऑर्डर दे दिया है, तो आज या कल चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। एक बार चार्जशीट दाखिल हो जाने के बाद, उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाएगा। अगर उसके ठिकाने का पता नहीं चला तो उसे भगोड़ा घोषित कर दिया जाएगा।"
रिमी ने अपने ठग दोस्त के बारे में बताया- "ऐसा लगता है कि वह विदेश में है। मुझे नहीं लगता कि वह भारत में है। वह जोखिम नहीं लेगा।" उन्होंने कहा, "अगर वह भारत में है, तो पुलिस के पास उसे गिरफ्तार करने का अधिकार है। अगर वह किसी विदेशी देश में है, तो इंटरपोल को सूचित किया जाएगा। मुझे न्यायपालिका और पुलिस, खासकर दया नायक जी पर पूरा भरोसा है। हम सभी जानते हैं कि वह एक बहादुर और सक्षम अधिकारी हैं। वह किसी को भी सिर्फ 15 मिनट में पकड़ सकते हैं।"
एक्ट्रेस ने आगे बताया, "इसलिए, मुझे विश्वास है कि अब केस तेजी से आगे बढ़ेगा। मुझे यकीन है कि उसे सजा मिलेगी ताकि वो जिंदगी में किसी अच्छे इंसान के साथ ऐसा काम न करें। भगवान की कृपा से, मेरे पास मीडिया तक पहुंच है और एक लायक वकील चुनने की सुविधा है। मेरे पास केस लड़ने के लिए पैसे भी हैं। बहुतों के पास समय या पैसा नहीं है। उनको चूना लगाने के लोग चले जाते हैं और उन्हें तकलीफ होती है। मैं नहीं चाहती कि किसी और को ऐसी स्थिति से गुजरना पड़े।"
उन्होंने यह भी कहा, "मेरे वकील मिलन देसाई ने मेरा बहुत अच्छा मार्गदर्शन किया। मैं पिछली जज रेवती मोहिते और केस की मौजूदा जज श्रीमती देशपांडे का भी शुक्रिया अदा करना चाहूंगी।" जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी जतिन व्यास के परिवार से बातचीत की है, तो रिमी सेन ने खुशी जताते हुए कहा, "पुलिस अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों को बुलाया। उन्होंने कहा 'इतना बड़ा प्रिंसिपल कैसे देंगे?' लेकिन मेरा मूलधन 4.14 करोड़ रुपये है। अगर मैं ब्याज जोड़ूं, तो यह 13-14 करोड़ रुपए हो जाएगा। हालांकि, उसके रिश्तेदारों ने दावा किया कि जतिन पर मेरा सिर्फ़ 2 करोड़ रुपये बकाया है! मैंने अधिकारियों से रिक्वेस्ट की, 'ये सब फ्रॉड है। कृपया इनवेस्टिगेशन चालू करो'! रिमी सेन ने कहा, "पिछली बार जब मैंने जतिन से बात की थी, तो मैंने उससे कहा था 'तू चोरी करके भागा है। मैं तेरे पास पहुंच गई तो तेरे से गिन गिन के पैसे लूंगी'।"


Click it and Unblock the Notifications











