"सलमान खान बहुत अच्छे इंसान हैं, लेकिन मैं उनसे बॉलीवुड में काम के लिए कोई मदद नहीं लेना चाहती"
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री रिमी सेन ने अपने बॉलीवुड करियर और कमबैक को लेकर बातें कीं। उन्होंने माना कि बॉलीवुड से ब्रेक लेना उनकी गलती थी। जब उनसे सलमान खान से मदद लेने की बात पूछी गई तो अभिनेत्री ने साफ इंकार कर दिया। रिमी सेन ने कहा, वो बहुत अच्छे इंसान हैं, लेकिन मैं उन्हें अपने काम के लिए परेशान नहीं करना चाहती।
रिमी सेन ने कहा, "अभी उनके पास इतना बोझ पहले ही है, और कितना डालूं। होते हैं लोग ऐसे, लेकिन मैं उन्हें परेशान नहीं करना चाहती। वह बहुत अच्छे इंसान हैं। वह दोस्ती में लोगों की मदद करते हैं। लेकिन मैं यह सब सही तरीके से करना चाहती हूं। मैं नहीं चाहती कि कोई मेरे लिए बात करे, या कोई तकलीफ उठाए। मैं कभी नहीं चाहूंगी कि सलमान मेरे लिए कोई एक्ट्रा effort लें।"

आज की फिल्मों और सीरिज के कंटेंट पर अभिनेत्री ने कहा, "40 से ऊपर की उम्र की अभिनेत्रियों के लिए आज कितने शानदार रोल हैं। शेफाली शाह ने दिल्ली क्राइम में जबरदस्त काम किया है। आर्या में सुष्मिता सेन शानदार हैं। सही मायने में कहूं तो मैं विद्या बालन (कहानी) के रोल की तरह किरदारों का इंतजार कर रही हूं, चाहे वो फिल्मों में हो या ओटीटी।"


Click it and Unblock the Notifications











