'दुबई जैसा कानून हो, फांसी पर लटका..' कोलकाता रेप-मर्डर केस पर भड़कीं रिमी सेन और जेनेलिया डिसूजा!

Genelia Dsouza On Kolkata Rape Murder Case- कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दरिंदगी और हत्या का मामला लगातार चर्चा में है और एक बार फिर से बॉलीवुड आवाज उठा रहे है। एक के बाद एक कई सितारे इस केस को लेकर सामने आ रहे हैं।
अब इस हत्या और रेप केस पर अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा और रिमी सेन सामने आईं हैं। दोनों काफी भड़की हुईं हैं और उन्होने दुबई की तरह कानून बनाकर अपराधियों को फांसी की सजा देने की गुजारिश की है। इसके पहले भी ऋतिक रोशन, आलिया भट्ट और करीना कपूर खान समेत कई कलाकारों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।
जेनेलिया का पोस्ट
ट्विटर पर जेनेलिया डिसूजा ने लिखा, ''राक्षसों को फाँसी होनी चाहिए!!! मौमिता देबनाथ जिस दौर से गुजरीं उसे पढ़कर मेरी रूह कांप गई है। ड्यूटी पर तैनात एक जीवन रक्षक महिला को सेमिनार हॉल में इस भयावहता का सामना करना पड़ा। मेरा दिल उनके परिवार और उनके प्रियजनों के साथ है - मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि वे इस त्रासदी का सामना कैसे कर रहे हैं। मेरे लिए आजादी का मतलब तब होगा जब हमारे देश में महिलाएं वास्तव में सुरक्षित महसूस कर सकें।'' जेनेलिया ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ये पोस्ट करके अपना गुस्सा व्यक्त किया था।
रिमी सेन का पोस्ट
इसके अलावा अभिनेत्री और बंगाल में ही रहीं रिमी सेन ने भी एक पोस्ट करते हुए सजाए मौत की मांग की है। इस दौरान वो हिंदुस्तान टाइम्स से बात कर रहीं थीँ। उन्होने कहा, ''मुझे लगता है कि इसको मौत की सजा मिलनी चाहिए। जो भी आदमी जिम्मेदार है। सख्त कानून से भी ज्यादा सख्त सजा होनी चाहिए ताकि लोग डरें ऐसी हरकत करने से पहले।''
इसके अलावा उनका कहना था कि दुबई की तरह भारत में इसके लिए कानून बनना चाहिए तभी ये सब कम होगा। इसके बाद उनका कमेंट काफी चर्चा में है और लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











