दोहरी भूमिका में है रिमी सेन!

अब्दुल सामी सिददीकी की फिल्म हार्न ओके प्लीज में रिमी पहली बार दोहरी भूमिका मे नजर आएंगी। इस हास्य फिल्म में उनके दोनो किरदार एक दूसरे से बिल्कुल विपरीत है।
अपनी भूमिका के बारे मे रिमी ने बताया, ''जब मैंने अपनी भुमिका के बारे में सुना तो मुझे काफी चुनौतीपूर्ण लगा। मेरे दोनो किरदार स्मार्ट और बुद्धिमान है पर दोनो एक दूसरे से बिल्कुल अलग है। एक किरदार में मैं नाना पाटेकर की पत्नी बनी हूं जो कि एक ट्रक ड्राइवर है। दूसरे में मुजामिल की प्रेमिका बनी हूं।''
रिमी ने यह भी बताया कि फिल्म के निर्माता राकेश नारंग के साथ काम करके काफी मजा आया। एक ही समय में दो अलग अलग किरदारों को निभाने का अपने आप मे अलग ही मजा था।
आगामी 9 जनवरी को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में रिमी के अलावा नाना पाटेकर, मुजामिल इब्राहिम और सौर्य चौहान है।


Click it and Unblock the Notifications











