कपूर खानदान के एक और चिराग अरमान जैन ने की सगाई, करिश्मा ने शेयर की भाई - भाभी की तस्वीरें

By Staff

राज कपूर की बेटी और करिश्मा - करीना - रणबीर - रिद्धिमा की बुआ रीमा जैन के बेटे अरमान जैन ने पैरिस में अपनी गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा से सगाई कर ली है। इस मौके पर करिश्मा कपूर अपने भाई के साथ मौजूद थीं और उन्होंने बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की। अरमान ने खुद भी अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और अनीसा की प्यारी से प्रेम कहानी शेयर की है।

अरमान ने लिखा कि इस दिन का मैं 7 साल से इंतज़ार कर रहा था लेकिन आज जब तुम मेरे सामने चल कर आई और मैं अपने घुटनों पर बैठ कर तुम्हारा हाथ मांग रहा था तो सब कुछ थम गया था। मेरा गला सूख रहा था, सांसें नहीं आ रही थी। ऐसा लग रहा था जैसे स्कूल या कॉलेज में पेपर दे रहा हूं। उतना ही नर्वस था।

rima-jain-s-son-armaan-jain-gets-engaged-to-anissa-malhotra-sister-karisma-kapoor-shares-pics

अरमान ने आगे लिखा कि उनके भाई आदर जैन ने उन दोनों को मिलवाया इसके लिए वो हमेशा उसके शुक्रगुज़ार रहेंगे। साथ ही वो अनीसा के साथ अपनी आने वाली ज़िंदगी शेयर करने के लिए काफी उत्साहित थे। करिश्मा कपूर ने भी उनकी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि मेरे सबसे प्यारे लोग।

आदर जैन, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, रणबीर कपूर, रिद्धिमा साहनी के भाई हैं और अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन के देवर हैं। हम समझ रहे हैं कि इतने सारे रिश्ते सुनकर आप भी कन्फ्यूज़ हो गए हैं। तो हम भी आपको मिलवा देते हैं कपूर खानदान से जिसका हिस्सा बनने जा रही हैं अनीसा मल्होत्रा -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X