Rihanna ने इंडिया छोड़ने से पहले जीता दिल, एयरपोर्ट पर पैपराजी और कॉप्स के साथ दिए पोज- Videos

अनंत अंबानी और राधिका र्चेंट की प्री-वेडिंग में परफॉर्म करने के लिए पॉप सनसनी रिहाना आईं थीं। बीती रात उन्होने स्टेज पर आग लगा और वहां मौजूद सभी लोग इसके गवाह बने।
हालांकि अब रिहाना इंडिया छोड़कर जा चुकी हैं लेकिन जाते जाते उनके कुछ वीडियोज एयरपोर्ट से वायरल हो रहे हैं। शनिवार की सुबह इंडिया छोड़ने से पहले एयरपोर्ट पर उन्होने सभी से काफी अच्छी तरह मुलाकात की। इस दौरान रिहाना काफी खुश नजर आ रही थीं।
उन्होने पैपराजी के साथ साथ पुलिसवालों के साथ भी पोज दिए है। अब ये वीडियो सीधे जामनगर हवाई अड्डे से वायरल हो रहे हैं। कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें से एक में रिहाना को अपनी कार से बाहर निकलते देखा गया।
इस दौरान पैपराजी ने पूछा कि क्या लो इंडिया से प्यार करती हैं? इस पर रिहाना ने जवाब देते हुए कहा, "हां मुझे भारत से प्यार है।" शो को लेकर पूछा जाने पर उनका कहना था, "शो सबसे अच्छा था। मैंने आठ साल में कोई लाइव शो नहीं किया है। इसलिए, मैं वापस आना चाहती हूं।" इसके बाद रिहाना ने पैपराजी कहने पर पोज दिए। लेडी पुलिस जो कि एयरपोर्ट पर तैनात थीं, रिहाना ने उनके साथ भी पोज दिए।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
एक ने लिखा, ''पता करो ये दोनो पैपराजी वाले जिंदा हैं या निकल लिए।'' एक ने लिखा, ''उसने उनकी सांसे रोक दीं, चेहरे देखो।'' एक का कहना है, ''अपने चौथे माथे के साथ वो सुंदर दिख रही है।'' एक का कहना है, ''वह जया बच्चन के व्युत्क्रमानुपाती है।'' एक ने लिखा, ''बॉलीवुड स्टार्स को उनसे सीखना चाहिए।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
कैसा था लुक
रिहाना के एयरपोर्ट लुक की बात करें तो इस दौरान उन्होने पिंक पोशाक पहनी थी, कंधे पर नीला स्टोल लपेटा था और काले जूते पहने थे। सिंगर ने एक काला बैग भी कैरी किया हुआ था। उनके हाथ में एक पेंटिग भी थी जिसमें थैंक यू लिखा हुआ नजर आ रहा है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियोज..


Click it and Unblock the Notifications