Anant Ambani के प्री वेडिंग में Rihanna के परफॉर्मेंस के पीछे मोटी फीस नहीं, बल्कि ये थी असली बड़ी वजह

rihanna

Rihanna Performance In Anant Ambani Pre Wedding Bash: जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी एक स्टार-स्टडेड इवेंट था, जिसमें कई बॉलीवुड सितारे और हॉलीवुड पॉप स्टार रिहाना ने मेहमानों के लिए परफॉर्म किया। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि रिहाना की परफॉर्मेंस का अंबानी की कंपनी से भी कनेक्शन था?

रिहाना ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग में अपनी परफॉर्मेंस से महफिल लूट ली और खबरों की मानें तो उन्हें अपनी परफॉर्मेंस के लिए 74 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम दी गई है। हालांकि, पॉप स्टार का भारत आना और परफॉर्म करना मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ उनके बिजनेस रिलेशनशिप से भी जुड़ा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिहाना की कुल संपत्ति 1.4 बिलियन डॉलर है जिसमें उनके ब्यूटी ब्रांड फेंटी ब्यूटी से होने वाली इनकम भी शामिल है, जो रिलायंस के दम पर भारत में कारोबार कर रही है। रिहाना की फेंटी ब्यूटी कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट्स की एक लक्जरी रेंज पेश करती है और फ्रांसीसी अरबपति बर्नार्ड अरनॉल्ट की कंपनी LVMH के साथ बिजनेस करती है।

फेंटी ब्यूटी के कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट्स अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, फ्रांस, स्पेन, डेनमार्क, स्वीडन, थाईलैंड, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर के साथ-साथ भारत में सेफोरा स्टोर्स पर मौजूद हैं। भारत में, सेफोरा स्टोर्स को मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ने एक्वायर किया था। इसलिए वह अंबानी की कंपनी की बिजनेस एसोसिएट हैं।

अंबानी की कंपनी रिलायंस ने पिछले साल नवंबर 2023 में अपने रिटेल बिजनेस का विस्तार किया और इसमें गुजरात स्थित एक और फैशन कंपनी को शामिल किया, जिसका नाम अरविंद फैशन है, इस ब्यूटी डिवीजन में सेफोरा स्टोर्स भी शामिल हैं, जो अब रिलायंस द्वारा संचालित हैं। रिहाना ने 2017 में फ्रांसीसी अरबपति बर्नार्ड अरनॉल्ट के साथ अपनी कंपनी फेंटी ब्यूटी लॉन्च की। कंपनी का नाम रिहाना के पूरे नाम रॉबिन रिहाना फेंटी से लिया गया है।

इस बीच रिहाना ने अपनी परफॉर्मेंस के अलावा एयरपोर्ट पर पैपराजी और पुलिस अधिकारियों के साथ अपने प्यारे बर्ताव से भी दिल जीता। यह पूछे जाने पर कि क्या वह भारत से प्यार करती हैं, सिंगर ने कहा, "मुझे भारत से प्यार है।" जब उनसे शो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "शो सबसे अच्छा था। मैंने आठ साल में कोई शो नहीं किया है। इसलिए, मैं वापस आना चाहती हूं।"

More from Filmibeat

Read more about: rihanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X