..................... Rihanna arrived to spread the magic of her voice at Anant-Radhika's pre-wedding function - Hindi Filmibeat

Anant-Radhika के प्री-वेडिंग फंक्शन में अपनी आवाज का जादू बिखेरनी पहुंचीं Rihanna, बच्चे को भी लाईं साथ...

Anant Radhika

Anant Radhika Pre Wedding Function: अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं देश-विदेश से मेहमानों के आने का सिलसिला जारी हो चुका है। बता दें कि जामनगर का एयरपोर्ट भी पूरी तरह से सज चुका है। पूरा शहर लाइटों और रंग बिरंगे फूलों से सजाया है। यहां तक की खुद अनंद अंबानी जामनगर के लोगों से मिलने के लिए गए थे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पहुंचे ये बॉलीवुड सितारे
अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन जामनगर में हो रहा है। जिसे अटेंड करने के लिए कई बॉलीवुड सितारे पहुंच चुके हैं। एक्ट्रेस और मॉडल मानुषी छिल्लर, जाह्नवी कपूर, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, सिंगर बी प्राक, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन समेत कई सितारे जामनगर आ चुके हैं।

जामनगर पहुंचीं हॉलीवुड सिंगर रिहाना
बता दें कि हाल ही में हॉलीवुड सिंगर रिहाना (Rihanna) जामनगर पहुंची हैं। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि वे ब्लैक और व्हाइट कलर के वन पीस ड्रेस में नजर आ रही हैं। आंखों पर काला चश्मा खुले और खुले बालों में वे काफी स्टाइलिश दिख रही हैं। खास बात यह है कि रिहाना अकेली नहीं आई हैं उनके साथ उनका बच्चा रायट रोज मेयर्स भी आया है। बता दें कि रिहाना के बेटे का जन्म 1 अगस्त 2023 को हुआ था।

इतने होंगे पकवान
रिपोर्ट्स की माने तो अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में 21 शेफ्स की टीम आ रही है। जो देश-विदेश का खाना बनाने में एक्सपर्ट होगी। बताया जा रहा है कि प्री-वेडिंग के लिए 2500 से ज्यादा पकवान बनाने का ऑर्डर है। जिसमें 70 नाश्ते में आइटम होंगे 200 से ज्यादा लंच में 300 के आसपास डिनर में इसके अलावा वाइट स्नैक्स और ड्रिंक्स की भी व्यवस्था की गई है। साथ ही कुछ स्पेशल डिश भी इस फंक्शन में देखने को मिलेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X