9 साल बड़ी टीवी एक्ट्रेस से इसी साल शादी करेंगे शुभमन गिल? हसीना ने तोड़ी चुप्पी, बता डाली सच्चाई!

Shubman Gill Ridhima Pandit Wedding Truth: क्रिकेटर शुभमन गिल इस वक्त इंडिया के मोस्ट एलिजिबल बैचलर में से एक हैं और उनको लेकर शादी की खबरें अक्सर आती रहती हैं। कहीं उनका नाम सारा तेंदुलकर से जुड़ता है तो कहीं सारा अली खान को लेकर चर्चा हो जाती है।
लेकिन अब पता चला है कि वो टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित को अपना हमसफर बनाने वाले हैं। जैसे ही ये खबर सामने आई लोग हैरान हो गए। इन खबरों के बीच हालांकि रिद्धिमा पंडित ने क्लियर किया है कि ये सारी अफवाहें बेकार है।
रिद्धिमा ने कहा है कि, वो शुभमन गिल से शादी नहीं कर रही हैं। हाल ही में, एक रिपोर्ट ऑनलाइन वायरल हुई जिसमें दावा किया गया कि 'बहू हमारी रजनीकांत' की अभिनेत्री दिसंबर 2024 में गिल के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। हालांकि, रिद्धिमा ने अब स्पष्ट कर दिया है कि इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है।
रिद्धिमा का खुलासा
रिद्धिमा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो डाला, जिसमें उन्होंने कहा, "मैं अपनी शादी के बारे में पूछने वाले पत्रकारों के बहुत सारे कॉल के साथ जागी, लेकिन मैं किस तरह की शादी नहीं कर रही हूं और क्या कुछ महत्वपूर्ण है।" जैसे मेरी जिंदगी में ऐसा हो रहा है तो मैं खुद सामने आकर इस खबर की घोषणा करूंगा, इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है।''
इससे इतना तो तय है कि शुभमन गिल और रिद्धिमा किसी तरह के रिश्ते में नहीं हैं। एक्ट्रेस काफी मशहूर हैं और उनकी फैन फॉलोविंग शानदार है। उनको बहू हमारी रजनीकांत और खतरा खतरा खतरा जैसे टेलीविजन शो के लिए जाना जाता है। वह बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में भी नजर आई थीं। हालांकि इस वक्त वो ज्यादा लाइमलाइट में नहीं रहती हैँ। देखने वाली बात होगी कि उनके रिलेशनशिप को लेकर किसी तरह का अपडेट आता है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











