शुभमन गिल से शादी की खबरों के बीच बुरी तरह रोने लगी रिद्धिमा पंडित, रोते-बिलखते इस हाल में दिखी हसीना

Ridhima Pandit Shubhman Gill

Ridhima Pandit Crying: 'बहू हमारी रजनी कांत' फेम पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आई थीं कि वह भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ शादी करने वाली हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने इस खबर का खंडन किया था। इस बीच, अब उन्होंने रोती हुई अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करके फैंस को हैरान कर दिया है।

दरअसल, 6 जून 2024 को रिद्धिमा पंडित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद की 'रोती हुई' तस्वीर पोस्ट करके अपने फैंस को चिंता में डाल दिया है। फोटोज में वह ब्लैक कलर के मॉक नेक टॉप में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। हालांकि, एक तस्वीर में रिद्धिमा के चेहरे पर आंसू बहते हुए दिखाई दे रहे थे। इस तस्वीर ने उनके फैंस के बीच चिंता पैदा कर दी है, कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में उनसे पूछा कि क्या सब कुछ ठीक है। बता दें कि रिद्धिमा की यह पोस्ट क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ दिसंबर में उनकी शादी की अफवाहों का खंडन करने के कुछ दिनों बाद आई है।

वायरल तस्वीरों को साझा करते हुए रिद्धिमा ने लिखा, "@bhumikab द्वारा ली गई मेरी तस्वीरें।" हालांकि, उनकी आंसू भरी तस्वीर ने नेटिजंस और उनकी करीबी दोस्त व अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी को चिंतित कर दिया। राशा ने कमेंट करके उनसे पूछा, "आप क्यों रो रही हैं?" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "आप उदास क्यों हैं, मैडम?" दूसरे ने लिखा, "आपको किसने रुलाया बताओ?" एक अन्य नेटिजन ने कहा, "आपको क्या हुआ? कृपया बताएं।" यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

रिद्धिमा हाल ही में क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ अपनी शादी की झूठी अफवाहों के लिए चर्चा में थीं। हालांकि, अभिनेत्री ने तुरंत स्पष्ट किया था कि वह क्रिकेटर को जानती तक नहीं हैं। उन्होंने 'बॉम्बे टाइम्स' को बताया था, "मुझे लगता है कि यह कुछ लोगों की कल्पना है! कोई एक कहानी बनाता है और फिर वह सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। मैं शुभमन गिल को व्यक्तिगत रूप से जानती भी नहीं हूं। यह हास्यास्पद है। मुझे सुबह से ही बधाई संदेश मिलने लगे थे और मैं इस गॉसिप का खंडन करते-करते थक गई हूं। मैंने आखिरकार इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करने का फैसला किया।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X