..................... शाहरुख खान की जवान और सलमान खान की टाइगर 3 में दिखेंगे ये एक्ट्रेस, शेयर किया अनुभव | Ridhi Dogra talks about working with Shahrukh Khan in Jawan and Salman Khan in Tiger 3 - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान की जवान और सलमान खान की टाइगर 3 में दिखेंगी ये एक्ट्रेस, शेयर किया अनुभव

ridhi-dogra-talks-about-working-with-shahrukh-khan-in-jawan-and-salman-khan-in-tiger-3

Jawan and Tiger 3: अभिनेत्री रिद्धि डोगरा ने टेलीविज़न पर बहुत नाम कमाया है, और अब डिजिटल स्पेस में भी तारीफ बटोर रही हैं। लेकिन 2023 में, रिद्धि दो सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों के साथ बॉलीवुड में भी अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं। अभिनेत्री जवान और टाइगर 3 में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी। कोई शक नहीं कि रिद्धि के फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित हैं।

रिद्धि डोगरा के लिए 2023 बहुत ही रोमांचक होने वाला है। अभिनेत्री एटली कुमार के निर्देशन में शाहरुख खान के साथ जवान में और टाइगर 3 में सलमान खान के साथ दिखाई देंगी। उन्हें आखिरी बार 'मैरिड वुमन' और 'असुर' जैसी बड़ी हिट सीरिज में देखा गया था, जिनमें उनके किरदार को काफी सराहा गया।

2023 के बारे में बात करते हुए वो कहती हैं, "मैं आने वाले साल के लिए बहुत उत्साहित हूं क्योंकि मैंने कुछ शानदार अभिनेताओं और कहानी में काम किया है। कुछ असल में बहुत ही रोमांचक परियोजनाएं हैं।

दोनों बहुत विनम्र कलाकार हैं

दोनों बहुत विनम्र कलाकार हैं

सलमान और शाहरुख के बारे में आगे बात करते हुए रिद्धि कहती हैं, "वे बहुत अच्छे और अविश्वसनीय रूप से विनम्र सह-कलाकार हैं। जब उनके क्राफ्ट की बात आती है तो उनके बीच एक चीज समान है.. वो ये कि दोनों अपने साथ सभी एक्टर्स को काफी कंफर्टेबल कर देते हैं। खासकर शाहरुख खान के साथ 'जवान' में काम करने का माहौल काफी आरामदायक रहा है।"

शाहरुख की बहुत बड़ी फैन रही हूं

शाहरुख की बहुत बड़ी फैन रही हूं

रिद्धि आगे कहती हैं, "जो मुझे जानते हैं, वो बता सकते हैं कि मैं शाहरुख की कितनी बड़ी फैन हूं। मैं उन्हें एडमायर करते हुए बड़ी हुई हूं। उनके साथ सेट पर व्यक्तिगत रूप से बातचीत करना, उनके साथ शूटिंग करना, उनके साथ सीन्स पर चर्चा करना एक अलग एहसास था। मैं यह सम्मान के साथ कहती हूं की मेरे जिंदगी के दो हिस्से हैं, एक 'शाहरुख खान के साथ शूटिंग करने से पहले वाला और दूसरा शूटिंग के बाद वाला।' इसके अलावा, चूंकि वह दिल्ली से हैं, इसलिए मुझे उनके आसपास और उनसे बात करने में काफी सहज महसूस हुआ। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर दिल्लीवालों जैसा अलग है, साथ ही उनके पास आपको सहज महसूस कराने का अपना तरीका है।"

आने वाली फिल्में

आने वाली फिल्में

रिद्धि डोगरा लकड़बग्घा में बतौर लीड के रूप में अपनी शुरुआत करेंगी, जो एक असाधारण मिशन पर एक साधारण लड़की की कहानी है.. यह अवैध पशु व्यापार के खिलाफ लड़ाई पर आधारित है। इसके अलावा वर्क फ्रंट पर रिद्धि डोगरा पिचर्स 2, जवान और टाइगर 3 में नजर आने के लिए तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X