पिता ऋषि कपूर के जाने पर रिद्धिमा कपूर ने नीतू-रणबीर कपूर को संभाला, इस पोस्ट ने किया भावुक
30 अप्रैल को ऋषि कपूर का निधन हुआ। इस दुखद खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर रोजाना पिता को याद करती हैं। फिलहाल रिद्धिमा मुंबई में भाई रणबीर कपूर और मां नीतू कपूर के साथ हैं। वह परिवार को संभाल रही है और फैमिली का सहारा बनी हुई हैं। रिद्धिमा कपूर ने पिता के चले जाने पर मां को संभाला और सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखा।
रिद्धिमा कपूर और ऋषि कपूर का कनेक्शन बहुत स्ट्रॉग था। दोनों एक दूसरे के बेहद करीब थे। ऋषि कपूर की इकलौती बेटी रिद्धिमा हर समय पिता के साथ थीं और उनके जाने के बाद अपने भाई और मां नीतू कपूर को भी संभालती नजर आ रही हैं।
Recommended Video
Ranbir Kapoor & Riddhima ask Mom Neetu Kapoor to stay strong after Rishi Kapoor's death | FilmiBeat

इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिद्धिमा कपूर ने तस्वीर शेयर की और कहा कि, मां.. मैं और रणबीर कपूर आपके पिल्लर हैं। ये भावुक कर देने वाला पोस्ट इंस्टाग्राम पर खासा वायरल हो रहा है।
riddhima kapoor photo ranbir kapoor neetu kapoor rishi kapoor death नीतू कपूर रणबीर कपूर ऋषि कपूर फोटो निधन


Click it and Unblock the Notifications