रणबीर कपूर को पालने से फेंक देती थी रिद्धिमा कपूर, नीतू कपूर का खुलासा, कहा- 'वो पिता की तरह..'

Riddhima Kapoor Ranbir Kapoor - रणबीर कपूर की एक बहन भी है जिनका नाम रिद्धिमा कपूर साहनी है। पता चला है कि रिद्धिमा बचपन में कुछ ऐसा करती थीं कि आप हैरान होने वाले हैं।
दरअसल ऋषि कपूर काफी गुस्से वाले थे और नीते कपूर ने खुलासा करते हुए बताया कि रिद्धिमा उनसे ही मिलती जुलती है। फैब्युलस लाइव्स वर्सेज़ बॉलीवुड वाइव्स से बात करते हुए नीतू कपूर ने खुलासा किया कि रणबीर कपूर के जन्म के बाद रिद्धिमा उनसे ईर्ष्या रखती थी।
कई बार तो वो रणबीर कपूर को चुटकी नोचती थी और पालने से भी फेंक देती थी। जी हां, नीतू कपूर के इस खुलासे के बाद लोग हैरान हैं और कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। इसके अलावा एक क्लिप रणबीर कपूर की भी सामने आई थी।
उन्होने कहा, 'रिद्धिमा कपूर के अंदर उनके पिता ऋषि कपूर जैसे गुण हैं, उसके दिल में जो कुछ भी होता है वो अच्छे से बता सकती है।' हालांकि इसपर किसी तरह का रिएक्शन रिद्धिमा कपूर की तरफ से नहीं आया है।
क्या बोले लोग?
इस खुलासे के बाद लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''वो डैडी गर्ल थी।'' एक ने लिखा, ''ऋषि कपूर को भी था.. मतलब सारी फैमिली को वो गुस्सा मुद्दा है..।'' एक ने लिखा, ''कन्या राशि वाले जैसे होते हैं।'' एक ने लिखा, ''तो मुझे इससे क्या लेना-देना?'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।
निधन के बाद दुखी हुआ परिवार
ऋषि कपूर के निधन के बाद उनका परिवार काफी दुखी हुई थी। कैंसर के कारण बेहद कम उम्र में ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। हालांकि अब सभी ने अपना अपना काम शुरु कर दिया है। नीतू कपूर को कई बार इमोशनल होते हुए देखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications











