ऋषि कपूर के निधन के 20 दिन बाद रिद्धिमा ने शेयर की पिता की 4 तस्वीरें, गोद में बैठे हैं रणबीर!
ऋषि कपूर के निधन को 20 दिन बीत गए हैं। बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और उनका परिवार इस वक्त नीतू कपूर के साथ है। जहां पर रिद्धिमा अपनी मां का हर कदम साथ दे रही हैं। इस बीच रिद्धिमा इंस्टाग्राम के जरिए पिता से जुड़ी कई यादें तस्वीरों के जरिए शेयर करती रहती हैं। बता दें कि ऋषि कपूर अपनी बेटी के काफी करीब रहे हैं।
लेकिन जब उनका निधन हुआ तो बेटी दिल्ली से मुंबई कोरोना वायरस लॅाकडाउन के कारण समय पर नहीं पहुंच पाई। लेकिन अब वह बीते कई दिन से हर दिन ऋषि कपूर की कोई ना कोई अनदेखी तस्वीर जरूर शेयर करती हैं जिसे काफी देखा जाता है।

इस बार उन्होंने एक साथ 4 तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। जहां पर एक तस्वीर में रणबीर पिता ऋषि की गोद में बैठे हुए हैं। वहीं रिद्धिमा मां नीतू कपूर का हाथ पकड़ कर बैठी हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications