ऋषि कपूर के अस्थि विसर्जन के बाद बेटी रिद्धिमा ने शेयर की ये तस्वीरें, सदमे में परिवार
ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को एचएन रिलायंस अस्पताल में निधन हुआ। हाल में ही ऋषि कपूर की अस्थि विसर्जन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई। जिसने एक बार फिर प्रशंसकों की आंखे नम कर दीं। बीते रविवार मुंबई में नीतू कपूर ने घर पर ही प्रार्थना सभा रखी। इस बीच नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया। रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पिता संग तस्वीरें शेयर की।
जोकि बयां करती है कि उनका परिवार अभी भी किस पीड़ा से गुजर रहा है। साथ ही रिद्धिमा कपूर ने मां नीतू कपूर का पोस्ट भी शेयर किया। बता दें रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर के अलावा अस्थि विसर्जन करने नीतू कपूर और आलिया भट्ट भी बाणगंगा पहुंची।
रिद्धिमा कपूर ने मां का पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने अस्पताल को धन्यवाद कहा। रिद्धिमा भी मां की तरह उसी पीड़ा से गुजर रही हैं जिसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। बेटी रिद्धिमा ने मां के वाक्यों को ही शेयर किया जिसमें लिखा कि हम परिवार के तौर पर गहरे दुख में हैं। जब भी हम साथ बैठते हैं तो हम ऋषि कपूर को याद करते हैं कि कैसे कुछ महीने पहले तक सब साथ थे।


Click it and Unblock the Notifications