Unseen Video: 20 साल पहले उठी थी बेटी की डोली, ऋषि कपूर ने ऐसे किया था दामाद का स्वागत, रणबीर ने बहन का हाथ...

Riddhima Kapoor Sahni Weding Inside Video: नीतू कपूर और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी शादी की 20वीं सालगिरह पर एक खास पोस्ट शेयर की है। उन्होंने पति भरत साहनी के साथ अपनी शादी का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है। यह वीडियो साल 2006 का है, जब दोनों की शादी हुई थी।

वीडियो में कपूर परिवार के कई लोग नजर आते हैं। इसमें ऋषि कपूर, भरत साहनी का हाथ पकड़कर उन्हें वरमाला के लिए स्टेज तक ले जाते दिखते हैं। वहीं रिद्धिमा को उनके भाई रणबीर कपूर स्टेज पर लेकर आते हैं। वीडियो में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा भी पीछे चलती हुई दिखाई देती हैं।

शादी के दिन रिद्धिमा ने नारंगी और लाल रंग का लहंगा पहना था। भरत साहनी क्रीम रंग की शेरवानी और सेहरा में नजर आए।

Ranbir Kapoor

रिद्धिमा का भावुक पोस्ट

वीडियो के साथ रिद्धिमा ने दिल से लिखा कि उनके माता-पिता ने उन्हें प्यार और दुआओं के साथ नए जीवन की शुरुआत के लिए विदा किया था। उन्होंने लिखा कि भरत उनके ऐसे साथी हैं जो हर हाल में उनके साथ खड़े रहे हैं।

रिद्धिमा ने यह भी कहा कि इतने साल बाद भी उन्होंने जो जिंदगी साथ में बनाई है, वह आज भी उन्हें खुशी देती है। उन्होंने लिखा कि वह आज भी हर दिन भरत को ही चुनती हैं और अपनी शादी की तारीख 25/01/2006 भी याद की।

सेलेब्स और फैंस ने दी बधाई

इस पोस्ट पर दीया मिर्जा, फराह खान और महीप कपूर समेत कई लोगों ने उन्हें सालगिरह की बधाई दी। फैंस ने भी कपल के लिए ढेर सारी खुशियों और प्यार की कामना की।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X