रणबीर कपूर- आलिया भट्ट के रिलेशनशिप पर बहन रिद्धिमा कपूर ने दिया रिएक्शन
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का रिलेशनशिप अब सभी के सामने है। दोनों कलाकार अक्सर साथ दिखते हैं, चाहे वह फैमिली पार्टी हो या कोई और फंक्शन। यहां तक कि कपूर और भट्ट परिवार के बीच भी अच्छी बॉन्डिंग पिछले कुछ समय में देखने को मिलती रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है।
रिद्धिमा से जब रणबीर- आलिया को लेकर सवाल किया गया तो, उन्होंने कहा- "उनसे पूछिए. मैं क्या कह सकती हूं? मैं खुश हूं अगर मेरा भाई खुश है.. और मैं वाकई में अपने भाई को लेकर बहुत खुश हूं।"

आलिया- रणबीर कभी भी एक-दूसरे के लिए अपना प्यार दिखाने से पीछे नहीं हटते हैं। अवार्ड शोज में भी दोनों एक दूसरे के साथ सफलता बांटते नजर आए थे। वहीं, ऋषि कपूर के निधन के दौरान आलिया हर वक्त कपूर परिवार के साथ दिखीं।रणबीर- आलिया लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने बातों बातों कई बार अपनी रिश्ते को ऑफिशियली स्वीकारा है।


Click it and Unblock the Notifications