अफवाहों पर ना दें ध्यान- रणबीर कपूर और नीतू कपूर बिल्कुल स्वस्थ हैं, कोरोना होने की खबरें झूठी
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरों के साथ साथ ही सोशल मीडिया पर किसी की अफवाह उड़ा दी कि रणबीर कपूर, नीतू कपूर और करण जौहर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। लेकिन जल्द ही रिद्धिमा कपूर ने इन खबरों को शांत करते हुए बताया कि उनके घर में कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं है। रणबीर, नीतू कपूर सभी स्वस्थ हैं।
रिद्धिमा ने फेक ट्विट शेयर करते हुए इंस्टा स्टोरी पर लिखा- कृप्या ट्विट करने से पहले खबर की पुष्टि कर लें.. हम सभी स्वस्थ हैं. धन्यवाद..

जाहिर तौर पर इस तरह की झूठी खबरें फैलाना और लोगों को पैनिक करना बहुत ही गलत है। साल 2020 यूं भी सभी के लिए काफी मुश्किल भरा साल रहा है। जहां लोग कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड ने इस साल कई दिग्गज कलाकार खो दिये हैं। ऋषि कपूर, इरफान खान, सुशांत सिंह राजपूत, सरोज खान, बासु चटर्जी, वाजिद खान जैसे कलाकार ने दुनिया को अलविदा कर दिया है।
वहीं, अब अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव आने से सभी बेहद व्यथित हैं। बॉलीवुड कलाकारों से लेकर राजनेता और देशभर के फैंस भी अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। फिलहाल दोनों मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं।


Click it and Unblock the Notifications