रिद्धिमा - समायरा का नीतू कपूर को मदर्स डे गिफ्ट, नानी के लिए बनाए बिस्किट, देखिए तस्वीरें
रिद्धिमा कपूर, ऋषि कपूर के निधन के बाद से ही मां नीतू कपूर का सहारा बनी हुई हैं। वहीं नीतू कपूर का पूरा ध्यान रखने में रिद्धिमा की मदद कर रही हैं उनकी बेटी समारा।
समारा ने नानी नीतू कपूर के मदर्स डे को खास बनाने का पूरा इंतज़ाम किया। इसके लिए समायरा ने नानी के लिए एक Cookie बनाई और उसे बड़े प्यार से सजाकर पेश किया।

रिद्धिमा ने ये तस्वीर इंटरनेट पर शेयर की। गौरतलब है कि रिद्धिमा और उनका परिवार लाख कोशिशों के बावजूद ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाया था।
हवाई मार्ग से आने की आज्ञा ना मिलने पर रिद्धिमा और उनका परिवार सड़क मार्ग से दिल्ली से मुंबई पहुंचा था। तब से पूरा परिवार, नीतू कपूर और रणबीर कपूर के साथ है।


Click it and Unblock the Notifications











